Headlines

Faridabad News: Car Catches Fire at HSVP Market Parking in Sector 37


फरीदाबाद में पार्किंग में खड़ी कार से निकलता धुआं।

फरीदाबाद के सराय थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-37 की HSVP मार्केट की पार्किंग में गुरुवार दोपहर एक टाटा पंच कार में अचानक आग लग गई। कार के इंजन से पहले तेज धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग लग गई। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

.

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार मालिक को बुलाया। कार मालिक ने मौके पर पहुंचकर जैसे ही कार का बोनट खोला तो देखा कि इंजन में आग लगी हुई है। उसने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझी। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही सेक्टर-31 फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया और आग को पूरी तरह बुझा दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

सेक्टर-31 फायर स्टेशन के अधिकारी विनय कौशिक ने बताया कि दोपहर के समय HSVP मार्केट की पार्किंग में खड़ी टाटा पंच कार के इंजन में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझा दी गई।

फरीदाबाद में पार्किंग में खड़ी कार से निकलता धुआं।

फरीदाबाद में पार्किंग में खड़ी कार से निकलता धुआं।

बैटरी के तारों में हुआ शॉर्ट सर्किट

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कार काफी देर से तेज धूप में खड़ी थी। गर्मी के कारण बैटरी के पास लगे तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे इंजन में आग लग गई। इसके बाद आग इंजन के दूसरे हिस्सों तक भी पहुंच गई।

स्थानीय लोगों की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई के कारण आग को बुझा दिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और न ही किसी तरह का जान-माल का नुकसान हुआ। समय रहते आग बुझ जाने से हादसा टल गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *