Headlines

Fatehabad PHED Action | Illegal Water Connections Cut, Supply Restored


फतेहाबाद जिले के कारिया गांव में पेयजल संकट दूर करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) की टीम ने कार्रवाई की है। विभाग ने नूरकी अहली से कारिया गांव की ओर जा रही मुख्य पेयजल सप्लाई लाइन पर लगे 8 अवैध कनेक्शनों को काट दिया। इन कनेक्शनों के

.

विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर मुख्य पेयजल सप्लाई लाइन का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान चिन्हित किए गए सभी अवैध कनेक्शनों को तुरंत हटा दिया गया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मुख्य सप्लाई लाइन से अवैध रूप से पानी लेने के कारण आगे के गांवों में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। इन कनेक्शनों को हटाए जाने के बाद अब कारिया गांव तक पानी की सप्लाई सुचारू होने की उम्मीद है।

अवैध कनेक्शन चेक करते हुए कर्मचारी।

अवैध कनेक्शन चेक करते हुए कर्मचारी।

अवैध कनेक्शन स्वीकार नहीं किए जाएंगे

फतेहाबाद के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने इस संबंध में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्य पेयजल लाइनों पर किसी भी स्थिति में अवैध कनेक्शन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। लाली ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से पानी लेने का सीधा असर अन्य परिवारों की पेयजल आपूर्ति पर पड़ता है।

शर्मा चंद लाली ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पेयजल का सदुपयोग करें और पाइपलाइन पर किसी भी प्रकार का अवैध कनेक्शन न लगाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी क्षेत्र में पेयजल लाइन से अवैध रूप से पानी लिया जा रहा है या पानी की बर्बादी हो रही है, तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दी जाए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

मौके पर खड़े हुए जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग के अधिकारी।

मौके पर खड़े हुए जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग के अधिकारी।

पेयजल सप्लाई व्यवस्था की नियमित जांच की

कनिष्ठ अभियंता दुर्गेश कुमार ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई व्यवस्था की नियमित जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कारिया गांव में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ही मुख्य लाइन पर लगे 8 अवैध कनेक्शन हटाए गए हैं। दुर्गेश कुमार ने जोर देकर कहा कि ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए विभाग की टीम लगातार प्रयासरत है।

विभागीय कर्मचारी और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान अनिल कुमार, सरपंच ग्राम पंचायत कारिया, सतवीर कुमार, कृष्ण कुमार, सतपाल, परमजीत सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, जोगेंद्र सिंह, महेंद्र सहित विभागीय कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *