Headlines

Ferozepur ANTF Action | Heroin and Pistols Seized, 4 Arrested


पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

फिरोजपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने पिछले 72 घंटों में नशा तस्करी और हथियारों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 6 किलो 465 ग्राम हेरोइन, दो पिस्टल और 1.35 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद ह

.

एआईजी गुरिंदरबीर सिंह ने बताया कि पहले मामले में अजय जुंबर और शरणदीप को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से गाड़ी में 5 किलो 530 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क नाभा जेल में बंद आरोपी द्वारा संचालित किया जा रहा था। पुलिस जेल में बंद आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी।

दूसरे मामले का आरोपी।

दूसरे मामले का आरोपी।

दूसरे मामले में कपूरथला निवासी गिरफ्तार

दूसरे मामले में फिरोजपुर निवासी रोहित और कपूरथला निवासी गुरप्रीत को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 935 ग्राम हेरोइन, दो पिस्टल और 1.35 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, बरामद पिस्टलों में एक पाकिस्तान और दूसरा चीन निर्मित है।

बरामद 6 किलो 465 ग्राम हेरोइन की फोटो।

बरामद 6 किलो 465 ग्राम हेरोइन की फोटो।

एआईजी ने बताया कि गुरप्रीत थार रॉक्स गाड़ी में भागने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान लुधियाना में एक व्यक्ति के कुचले जाने की घटना भी सामने आई थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि 2024 के फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर मामले का मुख्य आरोपी रविंदर रवि उर्फ सुक्खू, जो गुरदासपुर जेल में बंद है, ने रोहित को हथियार उपलब्ध कराए थे।

ANTF के मुताबिक, नाभा जेल में बंद आरोपी ड्रोन के जरिए फिरोजपुर सीमा क्षेत्र से हेरोइन मंगवा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। जेल में बंद संदिग्ध आरोपियों को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *