- Hindi News
- Sports
- France Vs Morocco LIVE | Mbappe Penalty Miss, Bouneau Save; Halftime 0 0
लॉस एंजिल्स9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार FIFA वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच के 60वें मिनट में किलियन एम्बापे ने पहला गोल किया। इसके 6 मिनट बाद उस्मान डेंबेले ने दूसरा गोल कर फ्रांस की जीत तय कर दी।
एम्बापे के इस टूर्नामेंट में 8 गोल हो गए हैं। उन्होंने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी की बराबरी की। 3 असिस्ट की वजह से एम्बापे गोल्डन बूट की रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
सभी वर्ल्ड कप मिलाकर एम्बापे के 20 गोल हो गए हैं। वे अब सिर्फ मेसी से पीछे हैं, जिनके 21 गोल हैं। मोरक्को इस वर्ल्ड कप से बाहर होने वाला अफ्रीका महाद्वीप का आखिरी देश है।
मैच के बाद की टॉप-3 तस्वीरें…

सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद जश्न मनाते एम्बापे

फ्रांस की टीम ने फैंस का अभिवादन किया।

मोरक्को के बाहर होने के बाद निराश खिलाड़ी। इसके साथ ही आखिरी अफ्रीकी टीम वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई
गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे एम्बापे
एम्बापे 8 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। उन्होंने 3 असिस्ट भी किए हैं। मेसी 8 गोल और 1 असिस्ट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
अर्जेंटीना का क्वार्टरफाइल मैच स्वीट्जरलैंड से होगा। इस मैच में मेसी फिर से आगे निकल सकते है। नार्वे के अर्लिंग हालैंड (7 गोल) तीसरे और इंग्लैंड के हैरी केन (6 गोल) चौथे स्थान पर हैं।

एमबाप्पे ने 60वें मिनट में गोल दागा
पहले हाफ तक स्कोर 0-0 से बराबर था। मैच के 60वें मिनट में किलियन एमबाप्पे ने गोल कर फ्रांस को 1-0 से बढ़त दिलाई। माइकल ओलीसे के मूव से बने अटैक पर एमबाप्पे ने बॉक्स के बाहर से गेंद को टॉप कॉर्नर में पहुंचा दिया। गोलकीपर बूनू ने गेंद रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद तक नहीं पहुंच सके।

एम्बापे ने 60वें मिनट में मैच का पहला गोल किया।
डेम्बेले ने बढ़त दोगुनी की
पहले गोल के बाद मोरक्को की डिफेंस खुल गई। इसका फायदा उठाते हुए 66वें मिनट में उस्मान डेम्बेले ने दूसरा गोल किया। उन्होंंने बॉक्स के बाहर से शॉट लगाया। गेंद को रोकने के लिए गोलकीपर बूनू ने छलांग लगाई। बॉल उनके हाथ पर भी लगी, लेकिन उसे गोलपोस्ट में जाने से नहीं रोक सके।

उस्मान डेम्बेले ने
पहले हाफ में फ्रांस के सभी अटैक नाकाम रहे
फ्रांस ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पांचवें मिनट में एम्बापेका शॉट बूनू ने कॉर्नर पर भेज दिया। इसके तुरंत बाद दायो उपामेकानो का हेडर भी उन्होंने शानदार तरीके से रोक लिया। उस्मान डेम्बेले और देजिरे डुए ने भी कई मौके बनाए, लेकिन मोरक्को की डिफेंस ने नाकाम कर दिया।

मोरक्को को अटैक के मौके कम मिले।
एम्बापे पेनल्टी पर चूके
26वें मिनट में ही फ्रांस को पहला पेनल्टी मिला। एम्बापे मोरक्को की गोलपोस्ट के पास नौसैर मजराउई के टैकल का शिकार हुए। रेफरी ने इसे तुरंत पेनल्टी करार दिया। हालांकि VAR जांच के कारण पेनल्टी लेने में देरी हुई। एम्बापे ने शॉट लगाया, जिसे शॉट बूनू ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर रोक लिया।

शॉट बूनू ने एम्बापे का पेनाल्टी शॉट रोका।
पहले हाफ में मोरक्को की डिफेंस का बेहतरीन परफॉर्मेंस
पहले हाफ के आखिरी मिनटों में फ्रांस ने लगातार दबाव बनाए रखा। देजिरे डुए और लुकास डिग्ने के दूर से लगाए गए शॉट्स को बूनू ने रोका। स्टॉपेज टाइम में मोरक्को को एक फ्री-किक भी मिली, लेकिन अशरफ हाकिमी का प्रयास गोलपोस्ट से बाहर चला गया।
हाफ टाइम तक फ्रांस के नाम 10 शॉट रहे। वहीं मोरक्को गोल की ओर एक भी शॉट नहीं लगा सका। हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 रहा। दूसरे हाफ में टीम ने 2 गोल कर मैच जीत लिया।

फ्रांस ने कई मौके बनाए। हालांकि मोरक्को के डिफेंडर्स ने शानदार बचाव किए।
————————–
स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें…
पैराग्वे की मंत्री ने फ्रांसीसी फुटबॉल कप्तान को गाली दी:इंटरव्यू में ‘सन ऑफ बिच’ कहा; फुटबॉल वर्ल्डकप की 3 कंट्रोवर्सी

फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे और पैराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमारिला के बीच विवाद और गहरा गया है। अमारिला ने अब एम्बाप्पे को पिल्ला (सन ऑफ बिच) कहा है। उन्होंने अपने पहले दिए गए बयानों पर माफी मांगने से इनकार किया है। पूरी खबर पढ़ें…

