Headlines

Ganesh Visarjan Shobhayatra 2026 | Grand Parade & Shiva Dance in Jila


गणेश जी की साढ़े 9 फीट ऊंची प्रतिमा प्रमुख आकर्षण रही।

गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ 11 दिवसीय गणेश महोत्सव शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। जिला मुख्यालय समेत जिले भर में आज गणेश महोत्सव श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया।

.

जिला मुख्यालय पर भी धर्मोत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस 31वें श्री गणेशोत्सव के तहत काफला बाजार स्थित मालियों का मंदिर में साढ़े 9 फीट ऊंची हस्तनिर्मित मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी।

शुक्रवार शाम को यज्ञ के बालाजी मंदिर से भव्य विसर्जन शोभायात्रा शुरू हुई। यह जुलूस बड़ा कुआ, मुख्य बाजार, सुभाष सर्किल और घंटाघर होते हुए आगे बढ़ा। इस दौरान शहर के विभिन्न मोहल्लों से 23 सहयोगी मंदिरों और मंडलों की प्रतिमाएं भी शोभायात्रा में शामिल होती गईं।

शिव आराधना की झलक दिखाते कलाकार

शिव आराधना की झलक दिखाते कलाकार

धीर धीर इसने एक विशाल रूप ले लिया। घंटाघर पर नगर परिषद सभापति मयंक गोयल और ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियो द्वारा सभी सहयोगी मंडलों के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

घंटाघर पर नगर परिषद सभापति मयंक गोयल और ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शर्मा ने सभी सहयोगी मंडलों के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

घंटाघर पर नगर परिषद सभापति मयंक गोयल और ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शर्मा ने सभी सहयोगी मंडलों के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पूरा मार्ग ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। अंत में गोधूलि बेला में श्रद्धालु सभी प्रतिमाओं को लेकर चतुर्भुज तालाब पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना और पूर्ण विधि-विधान के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया गया। समिति के प्रबंध संचालक एडवोकेट कैलाश शर्मा और विवेक सैन के अनुसार, 14 से 25 सितंबर तक चले इस महोत्सव को श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ मनाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *