![]()
मानसरोवर स्थित राज आंगन रिसॉर्ट में डैजल इवेंट्स की ओर से आयोजित ‘गरबा डांडिया उत्सव-2026’ का प्री-लॉन्च इवेंट में पोस्टर लॉन्च किया किया गया। कार्यक्रम में फिल्म और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों, मॉडल्स और आयोजन से जुड़े टीम सदस्यों ने उत्सव के
.
आयोजक गजराज सिंह नाथावत और अनिल गुस्सर ने बताया कि जयपुर में इस बार गरबा और डांडिया का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 15 और 16 अक्टूबर 2026 को वैशाली नगर स्थित चित्रकूट स्टेडियम में दो दिवसीय ‘गरबा डांडिया उत्सव-2026’ आयोजित होगा। यहां गरबा की थाप और डांडिया की खनक के साथ शहरवासियों को रंगारंग सांस्कृतिक माहौल देखने को मिलेगा।
आयोजकों ने बताया कि ‘गरबा डांडिया उत्सव-2026’ का उद्देश्य जयपुरवासियों को पारंपरिक संगीत, नृत्य और उत्सव के साथ बेहतर व्यवस्थाओं से जुड़ा यादगार सांस्कृतिक अनुभव देना है। आयोजन में गरबा और डांडिया के पारंपरिक रंग के साथ आधुनिक प्रस्तुतियों और मनोरंजन का भी संगम देखने को मिलेगा।
त्योहारी सीजन में होने वाले इस आयोजन को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल बनाने के लिए प्री-लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोस्टर विमोचन के दौरान आयोजन की तैयारियों और आगामी कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई।
