Godda Lalmatia Rinki Kumari NEET Success



नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा हाल ही में जारी NEET UG री-एग्जाम के नतीजों में झारखंड के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। गोड्डा जिले के ललमटिया की रहने वाली रिंकी कुमारी ने इस परीक्षा में 23043वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है।

.

रिंकी ने बताया कि उनका बचपन से डॉक्टर बनने का सपना था। उन्होंने एंग्लो इंडियन स्कूल मोहनपुर से दसवीं तक की पढ़ाई की। 2019 में 10वीं की परीक्षा सफलता पाई, इसके बाद रांची के उर्सुलिन इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट 2021 में उत्तीर्ण किया।

इसके बाद रिंकी ने मैडिकल की तैयारी शुरू की, रिंकी ने 2024 और 2025 में भी नीट की परीक्षा दी थी, लेकिन तब उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इस बार, उन्होंने पूरी लगन के साथ प्रतिदिन 8 से 10 घंटे सेल्फ-स्टडी की, जिसे उन्होंने अपनी सफलता का सबसे बड़ा मंत्र बताया।

रिंकी अब नेत्र रोग विशेषज्ञ बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से अपने गांव, समाज और माता-पिता का नाम रोशन किया है। उनके परिवार में पिता अशोक साह एक समाजसेवी हैं और मां अनिता देवी गृहिणी हैं। रिंकी की बड़ी बहन पूजा टीचर ट्रेनिंग कर रही हैं, जबकि उनसे छोटे एक भाई और एक बहन भी पढ़ाई कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *