Guwahati Wife Murder Accused Ramanuj Goswami Dies After Escaping Police Van


  • Hindi News
  • National
  • Guwahati Wife Murder Accused Ramanuj Goswami Dies After Escaping Police Van

नई दिल्ली51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुवाहाटी में पत्नी की हत्या के आरोपी रामानुज गोस्वामी की सोमवार तड़के पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में पुलिस की वैन का टायर पंचर हो गया था।

इसी दौरान मौका पाकर रामानुज हथकड़ी लगी हालत में ही वैन से कूदकर भागने लगा। भागने के दौरान वह गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान दोपहर को उसकी मौत हो गई।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

केदारनाथ में भूस्खलन के बाद निकाले 6500 यात्री, 700 घोड़े-खच्चर भी बचाए गए

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार को चीरबासा हेलीपैड के पास भूस्खलन होने से हाईवे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी

इस दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही थम गई थी। हाईवे के दूसरी ओर यात्री फंस गए थे, जिनमें से 6500 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। 600 से 700 घोड़े-खच्चरों को भी सुरक्षित रास्ते से पार करा लिया गया है।

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: 2 पीजी संचालकों को 12 दिन की जेल

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने पीजी संचालक सुधांशु और शुभम त्यागी को 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों ने अगस्त 2025 में बिल्डिंग लीज पर ली थी। ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट ट्विंकल खन्ना ने सोमवार को यह आदेश दिया। शुभम त्यागी इसी कोर्ट में वकालत भी करता है।

सत्य निकेतन में 6 सितंबर को पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हुई थी। मामले में पीजी बिल्डिंग के मालिक पति-पत्नी और लेबर कॉन्ट्रैक्टर सनोज को भी गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में संदिग्ध आतंकी हैंडलर की संपत्ति कुर्क

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस ने सोमवार को एक संदिग्ध आतंकी हैंडलर की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आतंकवाद और उससे जुड़े सहायता नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

थन्नामंडी के नियाली निवासी नजरत हुसैन के खिलाफ थन्नामंडी पुलिस थाने में EIMCO अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले के तहत उसकी संपत्ति पर कार्रवाई की गई। कुर्क की गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *