Headlines

Haryana Assembly Monsoon Session | HKRN Recruitment Controversy & Bill


चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग में मौजूद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा व अन्य।

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे शुरू होगी। इससे पहले चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग हुई। अब कांग्रेस विधायक सत्र के पहले दिन हुए मिसबिहेव के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूप

.

इसके बाद दोपहर 1:15 बजे कांग्रेस विधायक हाईकोर्ट चौक से विधानसभा तक रोष प्रदर्शन करेंगे। गुरुवार को सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे थे। उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर राम मंदिर चंदा चोरी और पेपर लीक से जुड़े नारे लिखे थे। पुलिस ने भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा समेत सभी कांग्रेस विधायकों को विधानसभा के गेट पर ही रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस विधायकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

उधर, सदन में आज फिर हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा, आफताब अहमद, गीता भुक्कल और अशोक अरोड़ा समेत 17 विधायकों ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के जरिए हो रही ठेका भर्तियों में धांधली और पारदर्शिता की कमी का मुद्दा उठाते हुए ध्यानाकर्षण सूचना दी है। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भी इस मामले में स्पष्टीकरण मांगने का नोटिस दिया है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के सिर पर पुलिसकर्मी हाथ मारते और हुड्डा द्वारा पुलिसकर्मी को कोहनी मारने का वीडियो सामने आया था।

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के सिर पर पुलिसकर्मी हाथ मारते और हुड्डा द्वारा पुलिसकर्मी को कोहनी मारने का वीडियो सामने आया था।

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक अनुमान पेश होंगे

सीएम नायब सैनी बतौर वित्त मंत्री सदन में नेवा पोर्टल के जरिए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक मांगों (पहली किस्त) को प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही एस्टीमेट कमेटी की रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएगी। गृह, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, लोक निर्माण (PWD) और शहरी स्थानीय निकायों समेत कई प्रमुख विभागों के बजट आवंटन और खर्च की मंजूरी के लिए सदन में चर्चा और वोटिंग होगी।

ये महत्वपूर्ण बिल भी होंगे पेश

  • चुलकाना धाम के लिए बनेगा नया बोर्ड: श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम के प्रबंधन के लिए सरकार ‘हरियाणा बाबा श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम श्राइन बिल, 2026’ पेश करेगी। इसके जरिए तीर्थस्थल के विकास और व्यवस्थाओं को सीधे बोर्ड के अधीन लाया जाएगा।
  • कोर्ट्स और नगर निगम से जुड़े बिल होंगे पास: हरियाणा कोर्ट्स (अमेंडमेंट) बिल, 2026, हरियाणा म्यूनिसिपल (अमेंडमेंट) बिल, 2026 और म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (अमेंडमेंट) बिल, 2026 को तुरंत विचार में लेकर पारित कराने का प्रस्ताव है।
  • वॉटर पॉल्यूशन एक्ट अपनाएगा हरियाणा: सदन में आधिकारिक लाकर केंद्रीय जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) संशोधन अधिनियम, 2024 को अपनाया जाएगा। इसका उद्देश्य छोटे अपराधों को गैर-आपराधिक बनाकर ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *