Headlines

Hisar Cleaning Staff Protest | Clash With Police At Deputy CM Residence


हिसार51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हिसार में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोठी के आगे महिला सफाईकर्मी को लात मारता दिखा पुलिसकर्मी। - Dainik Bhaskar

हिसार में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोठी के आगे महिला सफाईकर्मी को लात मारता दिखा पुलिसकर्मी।

हिसार शहर में कचरा उठान को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को पूर्व डिप्टी सीएम की कोठी के सामने नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ियों को एस्कॉर्ट करके पहुंची पुलिस टीम और प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव हो गया।

कर्मचारियों ने जैसे ही गाड़ियों को रोकने की कोशिश की, पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की और झड़प शुरू हो गई। महिलाओं ने कूड़ा उठाने वाले वाहन के ड्राइवर को भी बाहर खींच लिया और मारपीट की। इससे मौके पर माहौल काफी तनावपूर्ण बन गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा लिया। कई को हिरासत में ले लिया गया।

इसी दौरान एक महिला को पुलिसकर्मी लात मार दिखा। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लात लगते ही महिला सफाई कर्मी गिरते-गिरते बची। उसने दोबारा उठकर विरोध जताया तो दोबारा धक्का दिया गया। उधर, इस टकराव में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनको मामूली चोटें आई हैं।

बता दें कि शहर में पिछले 27 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। हड़ताल के दौरान कूड़ा उठान को लेकर प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच अब तक करीब सात बार झड़प हो चुकी है। वहीं बार-बार सफाई कर्मचारियों के समझाने और ना मानने पर अब सरकार सख्ती दिखा सकती है। इसके लिए पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

सफाईकर्मियों और पुलिस में टकराव के PHOTOS

हिसार में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोठी के आगे सफाईकर्मियों से भिड़ते पुलिसकर्मी।

हिसार में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोठी के आगे सफाईकर्मियों से भिड़ते पुलिसकर्मी।

पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारी महिलाओं को दौड़ा लिया।

पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारी महिलाओं को दौड़ा लिया।

प्रदर्शनकारी सफाईकर्मियों को हिरासत में लेकर जाती पुलिस।

प्रदर्शनकारी सफाईकर्मियों को हिरासत में लेकर जाती पुलिस।

पुलिसकर्मियों से उलझतीं महिला सफाईकर्मी।

पुलिसकर्मियों से उलझतीं महिला सफाईकर्मी।

महिला प्रदर्शनकारियों ने कूड़ा उठाने वाले वाहन के ड्राइवर को भी गाड़ी से बाहर खींच लिया और धक्का-मुक्की की।

महिला प्रदर्शनकारियों ने कूड़ा उठाने वाले वाहन के ड्राइवर को भी गाड़ी से बाहर खींच लिया और धक्का-मुक्की की।

जब महिला प्रदर्शनकारी पुरुष पुलिस कर्मचारियों से उलझी तो उन्होंने अपने हाथ ऊपर उठा लिए। उन्होंने दूर से महिलाओं को समझाना शुरू कर दिया।

जब महिला प्रदर्शनकारी पुरुष पुलिस कर्मचारियों से उलझी तो उन्होंने अपने हाथ ऊपर उठा लिए। उन्होंने दूर से महिलाओं को समझाना शुरू कर दिया।

अब तक 8 बार हो चुका टकराव

शहर में पिछले 27 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। हड़ताल के दौरान कूड़ा उठान को लेकर प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच अब तक करीब 8 बार झड़प हो चुकी है। इससे पहले ऑटो मार्केट स्टैंड पर कचरा गाड़ियां निकालने को लेकर पुलिस और कर्मचारियों के बीच हाथापाई हुई थी, जिसमें 4 पुलिसकर्मी और 1 महिला सफाई कर्मचारी घायल हो गए थे।

उस समय पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 7 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। कचरा उठाने के विरोध में महिला सफाई कर्मचारी गाड़ियों के आगे सड़क पर लेट गई थीं। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कुछ गाड़ियों की चाबियां तक छीन ली थीं।

कल से और सख्ती कर सकता है प्रशासन

नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर में सफाई अभियान रुकने नहीं दिया जाएगा। एसपी सिद्धांत जैन ने स्पष्ट किया है कि कचरा गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने या काम में बाधा डालने वाले किसी भी प्रदर्शनकारी को बख्शा नहीं जाएगा। अगर कोई गाड़ी पंचर करता है या उपद्रव करता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस बल को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं नगर निगम कमिश्नर सी. जया श्रद्धा ने कहा कि शहर को साफ रखना और बीमारियों से बचाना निगम की जिम्मेदारी है। काम में बाधा डालना पूरी तरह से गलत है।

हिसार में पुलिस और सफाईकर्मियों के बीच टकराव में करीब सात पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पीआरओ मदन लाल ने कहा कि पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

हिसार में पुलिस और सफाईकर्मियों के बीच टकराव में करीब सात पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पीआरओ मदन लाल ने कहा कि पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

प्रदर्शनकारियों को बस में बैठाते पुलिसकर्मी।

प्रदर्शनकारियों को बस में बैठाते पुलिसकर्मी।

दो दिन पहले एएमसी के घर फेंका था कूड़ा, केस दर्ज

करीब तीन सप्ताह से चल रही इस तनातनी के बीच कुछ लोगों ने रात के अंधेरे में अतिरिक्त निगम आयुक्त (एएमसी) डा. प्रदीप हुड्डा के सरकारी आवास पर कूड़े की पॉलिथीन फेंक दी थी। इसका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें नकाबपोश चार बाइक सवार ने कचरा फेंकते नजर आए थे। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज कर लिया है।

फिलहाल, पुलिस वीडियो के आधार पर चारों आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि एरिया के कई सीसीटीवी चेक किए जा रहे है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

————————

ये खबर भी पढ़ें…

हिसार AMC के घर आधी रात फेंका कचरा,VIDEO:चेहरे पर नकाब, हाथों में कूड़े की पॉलिथीन लेकर पहुंचे 4 बाइक सवार; पुलिसकर्मियों से भी भिड़े थे

हिसार शहर में 24 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां प्रशासन ने शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए सख्ती दिखाते हुए गाड़ियों को एस्कॉर्ट कराकर कूड़ा उठवाना शुरू कर दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)

हिसार में सफाई-कर्मियों ने पुलिस पर कचरा फेंका, VIDEO:धक्का-मुक्की हुई, थैले सिर पर पटके; निगम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

हिसार में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी गुरुवार को पुलिस से भिड़ गए। सफाईकर्मी सड़क पर कचरा डालकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे हटाने निगम की एक टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने टीम को कचरा उठाते देखा उन्होंने जोरदार हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *