Headlines

HRTC बस का टायर पंचर, हाईवे डेढ़ घंटे जाम:पठानकोट-भरमौर NH पर वाहनों की कतारें लगीं; कई रूटों पर दौड़ रहीं जर्जर बसें




गुरुवार दोपहर पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरमौर के चननी के पास एक एचआरटीसी बस का टायर पंचर हो गया। इससे हाईवे पर यातायात डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। बस सड़क के बीच में खड़ी होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना से महिलाओं, बच्चों और अन्य यात्रियों को विशेष रूप से दिक्कत हुई। शुक्रवार से शीतकालीन स्कूलों में एक सप्ताह का अवकाश शुरू होने के कारण मार्ग पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक यातायात था, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। दूसरी बस के जरिए स्टेपनी और जरूरी सामान मंगवाया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस का टायर पंचर होने के बाद उसमें स्टेपनी, व्हील पाना और अन्य आवश्यक उपकरण मौजूद नहीं थे। इसके कारण भरमौर से दूसरी बस के जरिए स्टेपनी और जरूरी सामान मंगवाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद बस का टायर बदला गया और यातायात बहाल हो सका। भरमौर-पांगी में एचआरटीसी की कई पुरानी और जर्जर बसें लोगों ने आरोप लगाया है कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर-पांगी में एचआरटीसी की कई पुरानी और जर्जर बसें अक्सर खराब हो जाती हैं, जिससे यात्रियों को लगातार परेशानी होती है। लोगों ने परिवहन निगम से मांग की है कि इन क्षेत्रों में नई और अच्छी स्थिति वाली बसें चलाई जाएं, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके। जाम की तस्वीरें-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *