7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विमेंस एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तान और स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। बैटर जेमिमा रोड्रिगेज चोट की वजह से टीम से बाहर हो गई हैं।
जेमिमा एशियन गेम्स का भी हिस्सा नहीं होंगी। उनकी जगह प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया गया है। BCCI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ‘टीम घोषित की। एशिया कप 28 अगस्त से 5 सिंतबर तक यूएई में खेला जाएगा।
द हंड्रेड लीग खेलते समय जेमिमा चोटिल हुईं
इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग खेलते हुए 3 अगस्त को जेमिमा के दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। BCCI की मेडिकल टीम ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनकी जांच की। इसमें हाई-ग्रेड टियर इंजरी कन्फर्म हुई है।
इसके बाद उन्हें यूएई में होने वाले एशिया कप और जापान में होने वाले एशियन गेम्स से भी बाहर कर दिया गया। एशियन गेम्स जापान के नागोया में 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में होगा।
एशिया कप के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतिका रावल।

