तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी3 दिन पहले
- कॉपी लिंक

ईरान की राजधानी तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के तीसरे दिन लाखों लोग पहुंचे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि खामेनेई के अंतिम संस्कार में ईरान का पूरा शीर्ष नेतृत्व मौजूद था और अमेरिका चाहे तो एक ही हमले में सभी को खत्म कर सकता था।
एक्सिओस से बातचीत में ट्रम्प ने कहा, “हालांकि मैंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि फिर बातचीत के लिए कोई नहीं बचता।” ट्रम्प ने जनाजे में रो रहे लोगों पर भी तंज कसते हुए कहा कि शायद ये आंसू भी नकली हों।
ट्रम्प के बयान पर ईरान ने पलटवार किया। आर्मेनिया स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा, “लोगों को मारा जा सकता है, लेकिन विचारों को नहीं। आपके पास न सभ्यता है, न इतिहास और न सम्मान।”
दूसरी तरफ तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला में खामेनेई के अंतिम दर्शन के लिए तीसरे दिन लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी है। इस दौरान ‘डेथ टु अमेरिका’ और ‘डेथ टु इजराइल’ के नारे लगे।
खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी 4 तस्वीरें…

अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के ताबूत अंतिम दर्शन के लिए रखे गए। ताबूत ईरानी झंडे में लिपटे हैं।

तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला में खामेनेई के अंतिम संस्कार के तीसरे दिन का कार्यक्रम जारी है।

खामेनेई के जनाजे की नमाज के दौरान उमड़ी लाखों लोगों की भीड़।

तेहरान में गर्मी ज्यादा होने की वजह से जनाजे में शामिल लोगों पर पानी के छिड़काव की व्यवस्था की गई।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स
- अंतिम संस्कार में 100 ज्यादा देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंचे: अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुए।
- तेहरान में अभूतपूर्व सुरक्षा और लोगों के लिए विशेष इंतजाम: अंतिम संस्कार को देखते हुए सेना और पुलिस की भारी तैनाती की गई। मेट्रो और सरकारी बसें मुफ्त रहीं, होटलों में 50% तक छूट दी गई, 5,000 से ज्यादा स्कूलों में ठहरने की व्यवस्था की गई और दूसरे शहरों से विशेष ट्रेनें चलाई गईं।
- खामेनेई की अंतिम यात्रा 5 शहरों से गुजरेगी: अंतिम यात्रा तेहरान से शुरू होकर कोम, इराक के करबला और नजफ होते हुए 9 जुलाई को मशहद पहुंचेगी, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
- ईरान ने अमेरिका से बातचीत रोकी, परमाणु ठिकानों के निरीक्षण से भी इनकार: अंतिम संस्कार के दौरान अमेरिका-ईरान के बीच चल रही अप्रत्यक्ष वार्ता फिलहाल रोक दी गई है। साथ ही ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु ठिकानों के निरीक्षण की अनुमति देने से इनकार कर दिया।
- ट्रम्प का दावा- ईरान को अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी: ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने मानवीय आधार पर ईरान को अंतिम संस्कार पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद ईरान को अमेरिकी शर्तें माननी होंगी।
खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडे्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
05:03 PM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचे बेटों को जानिए

तेहरान में अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मेयसम, मसूद और मुस्तफा खामेनेई (बाएं से) अंतिम संस्कार की प्रार्थना में शामिल हुए।
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में उनके तीन बेटे- मुस्तफा, मसूद और मेयसम खामेनेई शामिल हुए। तीनों ने तेहरान के इमाम खोमैनी ग्रैंड मोसल्ला में अपने पिता और हमले में मारे गए परिवार के अन्य चार सदस्यों को अंतिम श्रद्धांजलि दी। हालांकि, खामेनेई के उत्तराधिकारी और नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई इस दौरान नजर नहीं आए।
मुस्तफा खामेनेई (64): मुस्तफा खामेनेई के सबसे बड़े बेटे और शिया धर्मगुरु हैं। उनकी राजनीतिक भूमिका सीमित रही है और फिलहाल वह ईरानी सरकार में किसी पद पर नहीं हैं। हालांकि, धार्मिक जगहों में उन्हें प्रभावशाली माना जाता है।
मसूद खामेनेई (52): मसूद भी शिया धर्मगुरु हैं और खामेनेई के तीसरे बेटे हैं। मसूद, ‘ऑफिस फॉर प्रिजर्विंग एंड पब्लिशिंग खामेनेईज वर्क्स’ का संचालन करते हैं। यह संस्थान खामेनेई के भाषणों और विचारों को सुरक्षित रखने और प्रचारित करने का काम करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास बड़ा प्रचार तंत्र और कई मीडिया संस्थानों से जुड़े नेटवर्क हैं।
मेयसम खामेनेई (48): मेयसम, खामेनेई के सबसे छोटे बेटे हैं और अपने भाइयों की तुलना में सार्वजनिक जीवन से दूर रहते हैं। उन्होंने भी सुप्रीम लीडर के कार्यों को प्रकाशित करने वाले इसी संस्थान में काम किया है।
04:07 PM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
खामेनेई के अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि पहुंचे

03:27 PM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
नेतन्याहू बोले- ट्रम्प और हमारा लक्ष्य एक, ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प और उनका लक्ष्य एक ही है। दोनों चाहते हैं कि ईरान अपना परमाणु हथियार कार्यक्रम पूरी तरह खत्म करे।
उन्होंने कहा कि ट्रम्प का मानना है कि अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर बनाए गए दबाव के कारण बातचीत के जरिए ये लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। हम इसका सम्मान करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह इसमें सफल होंगे।
हालांकि नेतन्याहू ने साफ कहा, “समझौता हो या न हो, जब तक मैं प्रधानमंत्री हूं, ईरान परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा।”
12:09 PM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
इमाम रजा की दरगाह खास क्यों है जहां खामेनेई को दफनाया जाएगा?

शिया संप्रदाय के कुल 12 पवित्र इमामों में से इमाम रजा एकमात्र ऐसे इमाम हैं जिन्हें ईरान की धरती पर दफनाया गया है। बाकी के सभी इमाम या तो सऊदी अरब (मदीना) में हैं या इराक (नजफ, करबला, सामर्रा) में।
इमाम रजा शिया इस्लाम के आठवें इमाम माने जाते हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से डरकर तत्कालीन शासक अब्बासी खलीफा ने जहर देकर हत्या करा दी थी।
जहां इमाम रजा को दफनाया गया, उस जगह का नाम बाद में ‘मशहद’ (शहीद होने की जगह) पड़ गया, जो आज ईरान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। मशहद शिया मुसलमानों के लिए मक्का, मदीना और करबला के बाद सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। यहां हर साल दुनिया के कई देशों से लाखों शिया श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
11:29 AM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
भीषण गर्मी के बावजूद खामेनेई को अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़
तेहरान में भीषण गर्मी के बावजूद हजारों लोग अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने सड़कों पर जुटे। जुलाई की तेज धूप और 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान के बीच काले कपड़े पहने श्रद्धालु अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
भीड़ को गर्मी से राहत देने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लोगों पर पानी का छिड़काव करती रहीं। वहीं, जगह-जगह तरबूज और ठंडे पेय बांटे गए।
ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने लोगों के लिए हीट स्ट्रोक से बचने की सलाह जारी की। लोगों से धक्का-मुक्की से बचने और जुलूस के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ने की अपील की गई।
10:44 AM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
खामेनेई के अंतिम संस्कार में IRGC कमांडर की मौजूदगी चर्चा में

IRGC कमांडर अहमद वाहिदी तेहरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान।
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर अहमद वाहिदी भी शामिल हुए। उनकी मौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा में रही।
वाहिदी आमतौर पर सार्वजनिक समारोहों में नजर नहीं आते हैं, इसी कारण उनका इस अंतिम संस्कार में रहना चर्चा का विषय बन गया है।
फार्स न्यूज एजेंसी और अन्य ईरानी मीडिया की तस्वीरों और वीडियो में वाहिदी को पहली पंक्ति में बैठे देखा गया। समारोह में कई लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते भी नजर आए।
अहमद वाहिदी 1970 के दशक के आखिर में IRGC की स्थापना के शुरुआती दौर से ही संगठन से जुड़े रहे हैं। 1980 के दशक में उन्होंने खुफिया और सैन्य क्षेत्र में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। रिपोर्टों के मुताबिक, 1988 से 1997 तक उन्होंने IRGC की कुद्स फोर्स का भी नेतृत्व किया था।
10:06 AM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
दुनिया के 5 बड़े अंतिम संस्कार

09:32 AM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
रूस बोला- होर्मुज ईरान का ‘परमाणु हथियार’
रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान का ‘परमाणु हथियार’ है। उन्होंने कहा कि इस रास्ते पर नियंत्रण से ईरान पूरी दुनिया के तेल कारोबार पर दबाव बना सकता है।
मेदवेदेव के मुताबिक अगर ईरान इस समुद्री रास्ते पर आवाजाही रोकता है, तो पूरी दुनिया के तेल कारोबार और सप्लाई पर असर पड़ सकता है।
09:05 AM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी सेना बोली- सीजफायर का इस्तेमाल ताकत बढ़ाने में कर रहे
ईरानी सेना के ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमिनिया ने कहा कि सीजफायर का इस्तेमाल सेना की ताकत बढ़ाने में किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम एक पल भी बर्बाद नहीं करेंगे और अपनी सैन्य तैयारियां लगातार मजबूत करेंगे।”
अकरमिनिया ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर दुश्मन ने कोई गलती की तो ईरानी सशस्त्र बल उसे करारा और निर्णायक जवाब देंगे।”
08:48 AM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पूर्व रूसी राष्ट्रपति बोले- ईरान के पास बाब-अल-मंदेब भी बड़ा हथियार
रूस के पूर्व राष्ट्रपति और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट भी ईरान का बड़ा रणनीतिक हथियार है।
मेदवेदेव ने कहा, “उम्मीद है कि हालात वहां तक नहीं पहुंचेंगे, लेकिन क्षेत्र में टकराव चाहने वाले देशों को इसे याद रखना चाहिए।” उनके मुताबिक, पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ा तो इस अहम समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
बाब-अल-मंदेब यमन, जिबूती और इरिट्रिया के बीच स्थित रणनीतिक स्ट्रेट है, जो लाल सागर को अदन की खाड़ी और स्वेज नहर से जोड़ता है। ईरान समर्थित हूती विद्रोही पहले भी इस मार्ग पर इजराइली जहाजों की आवाजाही रोकने की धमकी दे चुके हैं।

07:39 AM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी विदेश मंत्री हमास-हिजबुल्लाह के नेताओं से मिले
ईरा नके विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान में हमास और हिजबुल्लाह के प्रतिनिधिमंडलों से अलग-अलग मुलाकात की। दोनों संगठन खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने ईरान पहुंचे हैं।
हमास प्रमुख मोहम्मद दरवेश ने खामेनेई को श्रद्धांजलि दी और गाजा-वेस्ट बैंक के हालात पर चर्चा करते हुए इजराइल के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। वहीं, हिजबुल्लाह के वरिष्ठ नेता मुहम्मद फनीश ने संगठन प्रमुख नईम कासिम का संवेदना संदेश सौंपा।
बैठक में अराघची ने कहा कि ईरान फिलिस्तीन का समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने हिजबुल्लाह की भूमिका की सराहना करते हुए लेबनान में संघर्ष खत्म कराने के प्रयास जारी रखने की बात कही।
06:50 AM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
खामेनेई की 14 महीने की पोती को अंतिम विदाई दी गई
खामेनेई के अंतिम संस्कार में उनकी 14 महीने की पोती ज़हरा मोहम्मदी गोलपायगानी को भी अंतिम विदाई दी गई। जनाजे की नमाज के दौरान जहरा का छोटा ताबूत खामेनेई के ताबूत के पास रखा गया। दोनों के लिए एक साथ अंतिम नमाज अदा की गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी को हुए अमेरिकी-इजराइली हमले में जहरा की मां बोशरा खामेनेई की भी मौत हो गई थी। जनाजे की नमाज में जहरा के पिता मोहम्मद जवाद मोहम्मदी गोलपायगानी भी मौजूद रहे।
06:35 AM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
खामेनेई की पोती का ताबूत ग्रैंड मोसल्ला पहुंचा
अयातुल्लाह अली खामेनेई की पोती का ताबूत रविवार को तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला पहुंचा, जहां अंतिम नमाज अदा की गई।
06:07 AM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
खामेनेई का ताबूत तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला पहुंचा
खामेनेई का ताबूत रविवार को तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला पहुंचा, जहां लाखों लोगों की मौजूदगी में अंतिम नमाज अदा की गई।
कड़ी सुरक्षा के बीच ताबूत को समारोह स्थल लाया गया। बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।
05:58 AM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
खामेनेई के जनाजे में तीन बेटे पहुंचे, मुजतबा दूर रहे
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में रविवार को उनके तीन बेटे मसूद, मेयसम और मुस्तफा शामिल हुए। उनके साथ रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के कमांडर अहमद वाहिदी भी मौजूद रहे।
हालांकि खामेनेई के बेटे और उत्तराधिकारी मुजतबा खामेनेई समारोह से दूर रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल से जान का खतरा होने के कारण उन्होंने सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं लिया।
03:03 AM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का ट्रम्प को जवाब- खामेनेई को मारकर उनकी सोच और फैला दी
ईरानी लीडरशिप को खत्म करने वाले ट्रम्प के बयान पर ईरान ने पलटवार किया है। आर्मेनिया स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “लोगों को मारा जा सकता है, लेकिन विचारों को नहीं। आपने अयातुल्लाह अली खामेनेई को मारकर उनकी सोच को और फैला दिया।”
दूतावास ने आगे लिखा, “आप इन बातों को नहीं समझ सकते, क्योंकि आपके पास न सभ्यता है, न इतिहास और न सम्मान।”

02:37 AM5 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- एक हमले में ईरानी लीडरशिप खत्म कर सकते थे
ट्रम्प ने कहा है कि खामेनेई के अंतिम संस्कार में ईरान का पूरा शीर्ष नेतृत्व एक जगह मौजूद है और अमेरिका चाहे तो एक ही हमले में सभी को खत्म कर सकता है।
एक्सिओस को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा, “वे सभी वहां मौजूद हैं। एक ही हमले में हम सबको खत्म कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि फिर बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा।”
ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि ईरान के साथ बातचीत जारी रहे, इसलिए ऐसा कदम नहीं उठाया जा रहा है।

