![]()
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के साथ रेप-मर्डर के विरोध में बुधवार को टीएमसी कोलकाता में रैली निकाल रही थी। TMC रैली बालीगंज फाड़ी से शुरू होकर हाजरा क्रॉसिंग तक पहुंची थी। इस दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने रैली का विरोध करते हुए चोर-चोर के नारे लगाए और प्रदर्शन किया। TMC का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके। रैली जब ममता बनर्जी के घर के बाहर पहंची तो हंगामा बढ़ गया। नाराज ममता बनर्जी अपने घर से बाहर आईं। उन्होंने लोगों से वहां से हटने की अपील की और हाथ के इशारों से भीड़ को पीछे जाने को कहा। हालांकि, कई लोग वहीं खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। इसी दौरान ममता ने अपना आपा खो दिया और एक शख्स को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दो लोगों की पीठ पर मारा। जिन लोगों को ममता ने मारा, उनकी पहचान नहीं हुई है। ममता ने कहा कि बंगाल में पूरी तरह से अराजकता फैल गई है। बंगाल पुलिस BJP कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही है। हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। यह रैली कलकत्ता हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद निकाली गई थी। हालांकि पूरे रास्ते दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आते रहे, जिससे दक्षिण कोलकाता के कई इलाकों में तनाव का माहौल बन गया और ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
Source link
ममता ने घर के बाहर 3 लोगों को थप्पड़ मारा:BJP कार्यकर्ताओं ने TMC के जुलूस में अंडे फेंके, तो नाराज हुईं
