Headlines

IRCTC करवाएगा 'दक्षिण भारत यात्रा':14 नवंबर को जम्मू से चलेगी भारत गौरव स्पेशल ट्रेन, 13 दिन में होंगे रामेश्वर, तिरुपति सहित 5 बड़े तीर्थों के दर्शन




इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने श्रद्धालुओं और धार्मिक पर्यटकों के लिए ‘दक्षिण भारत यात्रा’ टूर पैकेज का ऐलान किया है। इसके तहत 14 नवंबर को जम्मू से भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन रवाना की जाएगी। 12 रातें और 13 दिनों का यह विशेष टूर यात्रियों को दक्षिण भारत के रामेश्वर, तिरुपति सहित 5 प्रसिद्ध मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों के दर्शन करवाएगा। ट्रेन यात्रा की वापसी 26 नवंबर को होगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 5 हजार से अधिक किलोमीटर (आने-जाने) के सफर के दौरान लोगों को खाने-पीने के अलावा, रहने, ऑनबोर्ड टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा गार्ड, हाउसकीपिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की सुविधा मिलेगी। ये ट्रेन पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, यूपी व एमपी के विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी। जहां से लोग इस ट्रेन पर चढ़-उतर सकेंगे। हालांकि, ये ट्रेन पूरी तरह रिजर्व्ड होगी। इन स्थानों के करवाए जाएंगे दर्शन इन प्रमुख स्टेशनों से चढ़-उतर सकेंगे यात्री (बोर्डिंग पॉइंट) ट्रेन में उत्तर भारत के कई राज्यों के यात्रियों की सुविधा के लिए ठहराव दिए गए हैं: जम्मू व पंजाब: जम्मू, पठानकोट जंक्शन, अमृतसर जंक्शन, जालंधर सिटी, लुधियाना जंक्शन, एसएएस नगर मोहाली। चंडीगढ़ व हरियाणा: चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र जंक्शन, करनाल, पानीपत जंक्शन, सोनीपत जंक्शन। दिल्ली, यूपी व एमपी: दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन और वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)। www.irctctourism.com से प्राप्त करें पूरी जानकारी यात्रा के इच्छुक श्रद्धालु IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। इसके अलावा IRCTC चंडीगढ़ कार्यालय या अधिकृत एजेंटों से भी संपर्क किया जा सकता है। फोन द्वारा जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबरों 0172-4645795, 7888831633, 7888831635, 8595930980 पर कॉल किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *