Headlines

सुकमा में BEO के दफ्तर पर ACB की दबिश:एरियर्स राशि के बदले कमीशन मांगने की शिकायत, दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाल रही टीम




सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के दफ्तर पर बुधवार दोपहर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापा मारा। भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत मिलने के बाद ACB ने यह कार्रवाई की है। दोपहर के समय तीन-चार गाड़ियों में पहुंची टीम ने दफ्तर में जांच शुरू कर दी। ACB की टीम अधिकारियों से पूछताछ कर रही है और दस्तावेजों व विभिन्न रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान टीम ने जरूरी दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया। दरअसल, कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एरियर्स राशि बनाने के बदले कमीशन मांगा जा रहा था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। फिलहाल ACB की तरफ से कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। टीम की जांच पूरी होने के बाद ही शिकायत और कार्रवाई से जुड़े तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि टीम की कार्रवाई अभी भी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *