![]()
जगराओं साइबर ठगों ने बैंक कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एक सरकारी शिक्षक से 1.80 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने शिक्षक को एटीएम कार्ड बंद होने का डर दिखाया और मोबाइल में फर्जी ‘Customer Support.apk’ फाइल इंस्टॉल करवा दी। फाइल इंस्टॉल होते ही ठगों ने मोबाइल और
.
साइबर क्राइम के एएसआई जगरूप सिंह ने बताया कि गांव बुर्ज लिट्टा के सरकारी स्कूल शिक्षक सवीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। शिक्षक के अनुसार, 13 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक का कस्टमर केयर कर्मचारी बताया और कहा कि उनका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। कार्ड चालू रखने के बहाने आरोपी ने उन्हें एक APK फाइल भेजकर मोबाइल में इंस्टॉल करने को कहा।
शिक्षक ने आरोपी के बातों में आकर इंस्टॉल की फाइल
शिक्षक ने आरोपी की बातों में आकर फाइल इंस्टॉल कर ली। इसके बाद कुछ ही देर में उनके बैंक खातों से रकम निकलने लगी। शिकायत के अनुसार, ठगों ने ‘Build Your Wallet’ ऐप के जरिए एक खाते से 90 हजार रुपए और BHIM से जुड़े दूसरे बैंक खाते से भी 90 हजार रुपए निकाल लिए।
पैसे निकलने का पता चलने पर शिक्षक ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम पुलिस मोबाइल नंबर, APK फाइल और पैसों के लेन-देन की जानकारी खंगाल रही है।
