Headlines

Jaipur Chomu Youth Suicide | Video Note Blames Family for Death


जयपुर में सुसाइड वीडियो नोट बनाकर एक युवक के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। सुसाइड का वीडियो नोट बनाने के बाद युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। वीडियो नोट में युवक ने अपने माता-पिता और भाई को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। चौमूं थाना पुलिस की ओ

.

जीआरपी की ASI संतोष ने बताया- झुंझुनूं के बुहाना गांव निवासी विकास कौशिक (27) ने सुसाइड किया है। वह जयपुर के चौमूं इलाके में स्थित एक होटल में जॉब करता था। बुधवार दोपहर करीब 11 बजे उसने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो बनाया। वीडियो में अपने घरवालों को मौत का जिम्मेदार बताकर सोशल मीडिया पर डाला। सुसाइड करने से पहले बनाए वीडियो का पता चलने पर परिजनों ने चौमूं थाने में शिकायत दी।

सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो नोट। परिवार को मौत का जिम्मेदार बताया।

सुसाइड से पहले युवक ने बनाया वीडियो नोट। परिवार को मौत का जिम्मेदार बताया।

ट्रेन के आगे लगाई छलांग करीब आधे घंटे बाद ही चौमूं के पाच्यांवाली ढाणी अंडरपास के पास विकास ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। वह कुछ देर रेलवे ट्रैक पर भी बैठा रहा, ट्रेन आते ही वारदात को अंजाम दिया। ट्रेन से टकराने से युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया। जीआरपी थाना पुलिस ने युवक की पहचान के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चौमूं सीएससी की मॉर्च्युरी भिजवाया।

करीब 1 मिनट का बनाया वीडियो जानकारी के अनुसार, विकास कौशिक ने ट्रेन का इंतजार करते समय 1 मिनट का वीडियो नोट बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। युवक ने वीडियो में कहा कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा डिप्रेशन और मेरे घरवाले हैं।

घरवालों में मेरी मां-पापा और भाई, ये तीनों मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। युवक ने वीडियो में कहा कि मेरी मौत से और किसी का कोई मतलब नहीं है। सिर्फ ये तीन जने ही मेरे मौत का जिम्मेदार है। अब ट्रेन आने वाली है और मैं ट्रेन के आगे सुसाइड कर रहा हूं। बस आ जाना। वीडियो में युवक ने अपना नाम और घर का पता भी बताया था। पुलिस की ओर से मरने से पहले बनाए करीब एक मिनट का सुसाइड वीडिया नोट के आधार पर जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…

जयपुर में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने किया सुसाइड:हाथ-पैर कटकर 70 फीट दूर जाकर गिरे, रेलवे ट्रैक के पास खड़ी मिली बाइक

जयपुर में बुधवार सुबह ट्रेन के आगे छलांग लगाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। ट्रेन की टक्कर से उसके हाथ-पैर अलग होकर 70 फीट दूर जाकर गिरे। रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर उसकी बाइक खड़ी हुई मिली। हरमाड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *