Headlines

युवती से रेप की कोशिश के आरोपियों की जमानत खारिज:गुना में कपल को पकड़कर जंगल में ले गए थे; युवती के प्राइवेट पार्ट में डाली थी लकड़ी




गुना में मंदिर दर्शन कर लौट रहे कपल के साथ बदतमीजी और युवती से रेप की कोशिश के दो आरोपियों की जमानत गुरुवार को कोर्ट ने खारिज कर दी। आरोपी छोटू बंजारा और बबलू बंजारा ने कोर्ट में जमानत का आवेदन लगाया था। कोर्ट ने कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए किसी भी आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती। दरअसल, 30 जुलाई को झारखंड की रहने वाली 26 वर्षीय युवती अपने साथी के साथ विजयपुर स्थित हनुमान टेकरी दर्शन करने आई थी। रात करीब 8 बजे दोनों मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास 3 युवक आए। उन्होंने कहा कि उनकी बाइक का पहिया पंचर हो गया है। जैसे ही दोनों रुके, आरोपियों ने बाइक की चाबी निकाल ली। बाल पकड़कर दोनों को सड़क पार घने जंगल में ले गए। वहां उन सभी बदमाशों ने मिलकर युवती से रेप की कोशिश की थी। उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी भी डाल दी थी। वहीं उसके मंगेतर से मारपीट भी की थी। युवती के कपड़े फाड़े, दुष्कर्म का प्रयास किया युवती ने बताया था कि बदमाशों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। बारी-बारी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके हाथ कपड़ों से बांध दिए और मारपीट की। पीड़िता ने आरोपियों को नाखूनों से खरोंचा और काटा, लेकिन वे नहीं माने। इसी दौरान एक आरोपी ने उसके निजी अंग में लकड़ी घुसाने की कोशिश की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस देखकर लड़की को छोड़कर भागे युवती ने बताया था कि उसके साथी से मारपीट भी की गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर सभी आरोपी महिला को नग्न अवस्था में छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए। धरनावदा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच पुलसि ने आरोपी बबलू(23) छोटू(28), सरदार(30) , महेंद्र(20), दिनेश(28) को गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *