Headlines

Jaipur Murder Case | Mastermind Arrested After Google Search Revenge


जयपुर पुलिस ने ओपन जेल के कैदी गंगासहाय कुमावत(45) की हत्या के मास्टर माइंड आयुष गुर्जर (30) को अरेस्ट किया है। करणी विहार थाना पुलिस मर्डर मामले में अरेस्ट मास्टर माइंड सहित चारों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ में जुट गई है।

.

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रिश्तेदारों के ताने से परेशान होकर मास्टर माइंड बेटे ने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए कैदी की हत्या करवाई थी।

आरोपी ने घटना से पहले इंटरनेट पर हत्या से जुड़े तरीके और बचने के उपायों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को साथ लेकर बदला लेने की कसम दिलाई और वारदात को अंजाम देने की साजिश रची।

मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि शुक्रवार को मास्टर माइंड आयुष को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार चारों आरोपियों को सोमवार दोपहर को कोर्ट में पेश करेगी।

डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- कैदी गंगासहाय कुमावत (45) की हत्या के मामले में मास्टर माइंड आयुष गुर्जर (30) को पुलिस ने शुक्रवार रात दबिश देकर पकड़ा है। हिस्ट्रीशीटर आयुष गुर्जर अपने पिता महेन्द्र सिंह के हत्यारे गंगासहाय के मर्डर के दौरान वह नेपाल चला गया था। हत्यारे दोनों दोस्तों के साथ ममेरे भाई कन्हैया गुर्जर के अरेस्ट होने का उसे पता चला। भाई-दोस्तों को छुड़ाने के लिए अच्छे एडवोकेट से बातचीत के लिए आयुष शुक्रवार को जयपुर आया।

डीएसटी (वेस्ट) थानाधिकारी गणेश के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार देर शाम जयपुर पहुंचते ही उसे धर-दबोचा। करणी विहार थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार मास्टर माइंड सहित चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

सालभर से कर रहा था प्लान

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि उसके रिश्तेदार-परिचित की ओर से पिता महेन्द्र सिंह के हत्यारे को लेकर ताने मारे जाते थे। पिता का हत्यारा खुले में घूमने को लेकर तंज कसने से वह परेशान था। करीब एक साल पहले पिता के हत्यारे गंगासहाय के सांगानेर ओपन जेल में शिफ्ट होने का आयुष को पता चला।

ओपन जेल में गंगासहाय के शिफ्टिंग का पता चलते ही मास्टर माइंड आयुष ने उसकी हत्या की ठान ली। तब से वह गूगल सर्च कर हत्या करने और उसके बाद बचने के तरीकों को ढूंढने लगा। पिछले सालभर में उसने क्राइम से जुड़े सैकड़ों वीडियो देखकर हत्या का प्लान बनाया।

दोस्तों को किया तैयार, दिलाई कसम

प्लान के तहत उसने अपने खास दोस्त अमित और सोनू को पार्टियां देना शुरू किया। उनका खर्च उठाने के साथ क्लबों में ले जाकर शराब पार्टी करने लगा। पूरी तरह दोनों दोस्तों को खुद की तरफ मोह में फांस लिया। आयुष ने शराब पार्टी के दौरान दोनों दोस्तों को रिश्तेदारों-परिचितों के तंज कसने और परेशान करने के बारे में बताया। पिता की हत्या का बदला लेने की कहकर इमोशनल ड्रामे के तहत उन्हें तैयार किया। फिर मर्डर करने के लिए तैयार होने पर दोनों दोस्तों को काम पूरा करने को लेकर कसम दिलाई।

सरेंडर कर जाना था जेल

डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- दोनों दोस्तों को सरेंडर करने से पहले हत्या में यूज हथियार को ऐसी जगह फेंकना था, जहां से पुलिस बरामद नहीं कर सके।

पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों दोस्तों से ये भी तय किया गया था कि वह आयुष का नाम नहीं लेंगे और आपसी रंजिश को लेकर हत्या कर जेल जाना तय हुआ था। इसी खर्च को लेकर दोनों आरोपियों को 30 हजार रुपए दिए गए थे।

हत्या कर पुलिस से बचकर भागे

पुलिस जांच में सामने आया है कि आयुष की प्लानिंग छोड़कर हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने भागने का प्लान बनाया था। दोनों आरोपियों ने प्लानिंग की थी कि गंगासहाय की हत्या करणी विहार के धावास में ही करेंगे। बुधवार शाम अमित की स्कूटी पर घूम रहे दोनों को गंगासहाय बाइक से जाता दिख गया।

दोनों हमलावरों ने गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद भागते समय करीब 1.5 KM दूर दोनों ने बीच रास्ते में सुनसान जगह पहचान छिपाने के लिए कपड़े बदले। फिर स्कूटी लेकर रवाना हो गए, लेकिन बारिश होने पर स्कूटी पंचर हो गई तो स्कूटी को वहीं पर छोड़ दिया।

इसके बाद ऑटोरिक्शा में बैठकर परिचित के पास पहुंचकर उसकी स्कूटी लेकर निकले। दो अलग-अलग जगह रुककर दोनों आरोपियों ने सात कैन बीयर के पीए। ध्यान भटकाकर बचने की सोचकर निकलते ही पीछे लगी पुलिस टीम ने दोनों को धर-दबोचा।

—————-

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

किराएदारों को सुपारी देकर कैदी की हत्या करवाई:हिस्ट्रीशीटर पिता की मौत का बदला लेने के लिए बेटे ने रची साजिश, 3 दिन पहले नेपाल भागा

जयपुर पुलिस ने बुधवार को दिनदहाड़े कैदी गंगासहाय कुमावत (45) की हत्या के मामले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिस्ट्रीशीटर महेंद्र गुर्जर की मौत का बदला लेने के लिए उसके बेटे आयुष गुर्जर ने अपने ममेरे भाई कन्हैया गुर्जर के साथ मिलकर कैदी गंगासहाय की हत्या की साजिश रची थी। (पूरी खबर पढ़ें…)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *