Headlines

सात सितंबर को श्रीश्री प्राचीन देवी मंडप मंदिर में होगा 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन, शाम को होगी महाआरती




भास्कर न्यूज|लोहरदगा शहर के बरवा टोली स्थित श्रीश्री प्राचीन देवी मंडप मंदिर परिसर में आगामी सात सितंबर को होने वाले 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन को लेकर गुरुवार को मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के संरक्षक इंजीनियर सुनील अग्रवाल ने की। बैठक में अखंड हरिकीर्तन के आयोजन को लेकर चर्चा की गई और मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बताया गया कि 7 सितंबर को मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा, जिसका समापन 8 सितंबर की सुबह होगा। इस दौरान श्रद्धालु अखंड हरिकीर्तन में शामिल होकर भगवान का स्मरण करेंगे। 7 सितंबर की शाम मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। अखंड हरिकीर्तन और महाआरती को लेकर श्री श्री प्राचीन देवी मंडप मंदिर को फूलों से भव्य तरीके से सजाया जाएगा। मंदिर परिसर की विशेष सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। हरिकीर्तन के समापन के बाद 8 सितंबर की सुबह मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। बैठक में आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अखंड हरिकीर्तन, महाआरती में शामिल होने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंदन गोयल, भानु प्रताप, पवन अग्रवाल और जय प्रकाश साहू, सचिव राजीव रंजन, सह-सचिव मनीष कुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल और जितेंद्र कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिस मितल, सह-कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल और अरविंद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राहुल कौशल, संजय अग्रवाल और अमर गोस्वामी, कार्यालय मंत्री जितेंद्र कुमार अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल और शुभम अग्रवाल, संगठन सचिव गौरव अग्रवाल (लड्डू), विक्की मिश्रा, आनंद पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *