2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने बुधवार को 1990 के कश्मीरी पंडित पिता-पुत्र हत्याकांड में 9 जगह तलाशी ली। इनमें जम्मू, बारामूला, शोपियां, अनंतनाग शामिल हैं।
मामला कश्मीरी पंडित लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता सरवनंद कौल प्रेमी और उनके बेटे वीरेंद्र कौल के अपहरण और हत्या से जुड़ा है। दोनों अनंतनाग के कोकरनाग स्थित सोफ शाली के रहने वाले थे।
1990 में केस अनंतनाग के डोरू थाने में दर्ज हुआ था। अब इसकी जांच SIA कर रही है।
SIA की छापेमारी से जुड़ी 4 तस्वीरें…




29 अप्रैल की रात घर से उठाया था
कश्मीरी पंडित कवि सरवनंद कौल प्रेमी और उनके 27 साल के बेटे वीरेंद्र कौल को 29 अप्रैल 1990 की रात हथियारबंद आतंकियों ने उनके घर से किडनेप किया था। इसके कुछ दिन बाद, 1 मई 1990 को दोनों के शव एक पेड़ से लटके मिले थे।
8 अगस्त को CIK ने भी की थी तलाशी
इससे पहले काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने 8 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, शोपियां और बारामूला जिलों में कई जगह एक साथ तलाशी ली थी।
अनंतनाग के हिलर शाहाबाद इलाके में एक घर की तलाशी के दौरान डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DySP) फारूक अहमद के नेतृत्व वाली CIK टीम ने दो डिजिटल डिवाइस जब्त किए थे। अधिकारियों के मुताबिक, यह जब्ती CIK कश्मीर थाने में दर्ज FIR के सिलसिले में की गई थी।

