Headlines

Jassie Gill Mother Ravinder Kaur Passes Away



पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे जस्सी गिल (Jassie Gill) को गहरा सदमा लगा है। उनकी माता सरदारनी रविंदर कौर का निधन हो गया है। वे पिछले लगभग 6 महीने से कैंसर जैसी गंभीर और नामुराद बीमारी से जूझ रही थीं। उनका लगातार इलाज चल रहा था,

.

जानकारी के मुताबिक, जस्सी गिल की माता जी की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी और कैंसर डिटेक्ट होने के बाद से ही उनका इलाज किया जा रहा था। परिवार ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन अंत 27 जुलाई 2026 को उन्होंने अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर ली। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद से ही जस्सी गिल के फैंस और पूरी पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कल पैतृक गांव जंडाली में होगा अंतिम संस्कार

परिवार की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शोक कार्ड के अनुसार माता सरदारनी रविंदर कौर (सुपुत्नी स. गुरमिंदर सिंह) का अंतिम संस्कार कल यानी 28 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे किया जाएगा। यह संस्कार उनके पैतृक गांव जंडाली (पायल, जिला लुधियाना) में संपन्न होगा। परिवार द्वारा शुभचिंतकों और करीबियों से अंतिम दर्शनों और संस्कार के लिए गांव जंडाली पहुंचने का आग्रह किया गया है।

अपने सादे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं जस्सी गिल

जस्सी गिल पंजाबी इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा और सम्मानित नाम हैं। उनके गाने पंजाब ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब चाव से सुने जाते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोग उनके संगीत के दीवाने हैं। इतने बड़े स्टारडम के बावजूद, जस्सी गिल को उनके बेहद सादे, निग्ये और विनम्र स्वभाव के लिए जाना जाता है। गायक बब्बल राय के साथ उनकी गहरी और पुरानी दोस्ती भी इंडस्ट्री में एक मिसाल मानी जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *