Headlines

Jharkhand MLA Jai Ram Mahto Controversy


डूमरी विधायक जयराम महतो और झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बीच तनातनी जारी है। अब विधायक जयराम के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन आरपार की लड़ाई के मूड में है। एसोसिएशन अब विधायक जयराम की गिरफ्तारी पर अड़ी हुई है।

.

इसी को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक की गिरफ्तारी समेत 9 सूत्री मांगों को लेकर आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू और महामंत्री संजीव कुमार ने सीएम को पत्र भेजकर 8 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले चार चरणों के आंदोलन की घोषणा की। इनमें 5 से 10 अक्टूबर तक की हड़ताल भी शामिल है।

वहीं विधायक जयराम महतो ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी पुलिस अफसर या पुलिसकर्मी से व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि उस पुलिसिया सिस्टम के खिलाफ है, जिसमें आमलोगों का शोषण होता है।

एक गरीब दलित युवक के पक्ष में उन्होंने बरवाअड्डा थाना प्रभारी से सिर्फ इतना कहा था कि बिना वजह किसी को प्रताड़ित नहीं करें। थाना प्रभारी ने निजी बातचीत को सार्वजनिक कर दिया। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

पुलिस और विधायक के बीच विवाद फर्जी सर्टिफिकेट को लेकर शुरु हुआ है।

पुलिस और विधायक के बीच विवाद फर्जी सर्टिफिकेट को लेकर शुरु हुआ है।

कैसे शुरु हुआ है पूरा विवाद

दरअसल, पुलिस और विधायक के बीच विवाद फर्जी सर्टिफिकेट को लेकर शुरु हुआ है। बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के फर्जी पैड, मुहर और हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र बनाने के आरोप पर जेएलकेएम नेता गणेश दास को हिरासत में लिए जाने के बाद बरवाअड्डा थाने में विवाद शुरू हुआ।

21 अगस्त की रात थाने में हुई हिंसक झड़प के बाद शनिवार 22 अगस्त को विधायक जयराम महतो और मुखिया पक्ष ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए बरवाअड्डा थाने में पुलिस को लिखित आवेदन दिया। मुखिया के बेटे प्रदीप कुमार रजक के आवेदन पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

वायरल ऑडियो से बढ़ा विवाद

थाना प्रभारी रवि कुमार की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, 22 अगस्त की रात करीब 8:09 बजे वे कार्यालय में काम कर रहे थे। उसी दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो का व्हाट्सएप कॉल आया। फोन उठाते ही विधायक ने अपने समर्थक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताई।

शिकायत के अनुसार, थाना प्रभारी मामले की जानकारी देना चाह रहे थे, तभी विधायक ने फोन पर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने वर्दी उतरवाने और सरकार बदलने पर देख लेने की धमकी दी। साथ ही कहा कि जिस दिन ऑफ ड्यूटी मिलोगे, उस दिन देख लेंगे।

बरवाअड्‌डा थाने में विधायक पर दो एफआईआर

विधायक जयराम महतो पर बरवाअड्‌डा थाने में दो एफआईआर दर्ज है। बरवड्‌डा थाने में विधायक पर पहली एफआईआर मुखिया के बेटे प्रदीप कुमार रजक ने कराई है। प्रदीप ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अपने पिता आशुतोष रजक से मिलने थाने गए थे। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। थाने में मौजूद डुमरी विधायक जयराम महतो ने उन्हें देखते ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

जान से मारने की नीयत से गला दबाया। इससे उनकी गर्दन पर खरोंच के निशान आ गए। प्रदीप का दावा है कि इस दौरान विधायक के समर्थक सुशील मंडल और अन्य लोगों ने उनके साथ लात-घूंसों और थप्पड़ से मारपीट की। दूसरा एफआईआर वायरल ऑडियो-वीडियो को लेकर है। इस मामले में उन पर बरवड्‌डा थानेदार रवि कुमार ने एफआईआर कराई है।

एमपी-एमएलए कोर्ट से विधायक को राहत नहीं मिली।

एमपी-एमएलए कोर्ट से विधायक को राहत नहीं मिली।

हाईकोर्ट से नहीं मिली है विधायक को राहत

इधर, एमपी-एमएलए कोर्ट से विधायक को राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। जयराम महतो, सुशील मंडल, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर विशेष जज की कोर्ट में सुनवाई हुई।

बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शाहनवाज ने कुछ फोटोग्राफ पेश करते हुए कहा कि पुलिस की ओर से दर्ज शिकायत मनगढ़ंत है। ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है। अधिवक्ता ने जयराम महतो को सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए उनकी गिरफ्तारी पर अस्थायी रोक लगाने का आग्रह किया। इसका अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र राय ने विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी मांगी।

—————————————————-

इसे भी पढ़ें..

विधायक जयराम बोले- सरकार बदलेगी तो देख लेंगे:धनबाद में थानेदार से गाली-गलौच का ऑडियो वायरल, विधायक सहित 11 पर FIR

जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवड्‌डा थानेदार रवि कुमार से कथित गाली-गलौच करने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल यह ऑडियो कॉल व्हाट्स एप पर किया गया है, जिसे दूसरे फोन से रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि इस वायरल ऑडियो-वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।

अब इसी ऑडियो-वीडियो को लेकर उन पर बरवड्‌डा थाने में एफआईआर कराई गई है। यह एफआईआर थानेदार रवि कुमार ने कराई है। इसी थाने में विधायक जयराम महतो पर दो दिन पहले एक और एफआईआर कराया जा चुका है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *