Headlines

Jodhpur Child Assault Case | Woman Beats Minor in CCTV Footage



जोधपुर में ट्यूशन से घर लौट रहे 8 साल के एक बच्चे को एक महिला ने जमकर थप्पड़ मारे। इसके बाद महिला ने बच्चे को जमीन पर पटक दिया और उसे कीचड़ में लिटाकर उसके ऊपर पैर रखकर प्रताड़ित किया।

.

यह घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे भगत की कोठी थाना क्षेत्र की है। घटना से जुड़ा CCTV भी सामने आया है। वहीं परिजनों की ओर से गुरुवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाय टालमटोल का रवैया अपनाया। वहीं पुलिस ने कहा- परिजनों की ओर से रिपोर्ट दी गई है। उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

घटना के बाद थाने का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से मामले में एफआईआर दर्ज करने के बजाय बार-बार समझौता करने की सलाह दी गई। उस समय थाने में कोई महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं थी। पीड़ित परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *