घर में रसोई गैस से होने वाले हादसों को रोकने के लिए जोधपुर के दो युवाओं ने एक डिवाइस बनाई है। यह डिवाइस गैस लीकेज होने पर अलार्म बजाएगा। साथ ही उपभोक्ता के मोबाइल पर अलर्ट भी भेजेगा। इसके बाद भी यदि यूजर उसे बंद नहीं करेगा तो यह खुद ही गैस सप्लाई रोक
.
इस डिवाइस को स्टार्टअप ‘पवन पुत्र सॉल्यूशंस’ के वैभव बोहरा और भरत सोनी ने बनाया है। फाउंडर वैभव बोहरा ने बताया- मेरी दादी ने एक बार घर में गैस खुली छोड़ दी। इससे मुझे इस डिवाइस का आइडिया आया।
जानें कैसे काम करेगा यह डिवाइस

यह डिवाइस मोबाइल से लिंक रहता है।

एक कांच के कैबिन में सिलेंडर से गैस छोड़ी गई।

गैस के लीकेज का मैसेज मोबाइल पर आ गया।

मोबाइल पर गैस की मात्रा सहित रेड जोन का मैसेज मिला।
जानें ऐसे काम करता है डिवाइस
दरअसल, यह डिवाइस एक सेंसर की तरह काम करता है। इसे किचन में सिलेंडर के पास लगाया जाता है। इसका दूसरा पार्ट गैस पाइप में लगा होता है। यह लगातार गैस की मात्रा को नापता है और मॉनिटर करता है। गैस खुली रह जाने पर यह उसकी रिलीज होने की मात्रा और समय को देखकर अलर्ट करेगा।
डिवाइस यूजर के मोबाइल से भी कनेक्ट रहता है। ज्यों ही गैस तय समय से ज्यादा निकल रही है और चूल्हा नहीं जला तो यह अलार्म बजाएगा। इसके साथ ही यूजर के मोबाइल पर अलर्ट मैसेज भेजगा। मैसेज में यह भी बताएगा कि गैस तय मात्रा से कितनी ज्यादा रिलीज हो रही है। यदि यूजर का मोबाइल साइलेंट मोड पर है तो भी यह अलर्ट मैसेज आएगा।
इसके बाद यदि यूजर गैस बंद कर देता है तो अलार्म बंद हो जाएगा। मोबाइल पर भी किचन में कम हुई गैस की मात्रा दिखाई देगी। यदि किसी कारण यूजर गैस बंद नहीं कर पाता है तो 25 सेकंड बाद अपने आप यह गैस की सप्लाई को रोक देगा। इसके बाद यूजर उसे फिर से चालू कर सकता है।

ऐसे आया आइडिया
वैभव बोहरा ने बताया- मेरी दादी एक दिन किचन में काम करने के बाद गैस सिलेंडर बंद करना भूल गईं। जब मैं अपने ऊपर के कमरे से नीचे आया तो देखा कि गैस की स्मैल आ रही है तो मैंने गैस सिलेंडर बंद कर दिया।

ऐसा कई बार हुआ कि चूल्हा कभी हवा से तो कभी चाय गिरने से बंद हो जाता था और गैस निकलती रहती थी। इससे मुझे आइडिया आया कि ऐसा कोई डिवाइस बनाया जाए जो इस चीज को डिडेक्ट करे और बड़ा हादसा होने से पहले रोक दे। मैंने अपने साथी भरत सोनी और कई अन्य लोगों से बात की तो यह समस्या सभी के सामने आई। ऐसे में यह डिवाइस बनाने का आइडिया आया।


2019 से 2024 तक देश में हुई 12 हजार लोगों की मौत
भरत सोनी ने बताया- जब वैभव ने मुझे इसके बारे में जानकारी दी तो मैंने बताया कि मेरे घर में भी अक्सर गैस चालू रह जाती है। इसको लेकर मैंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि देश में साल 2019 से 2024 तक गैस की वजह से होने वाले हादसों से 12 हजार लोगों की मौत हुई है। ऐसे हादसे रोकने के लिए मैंने वैभव के साथ मिलकर यह डिवाइस डवलप किया।
यह खबर भी पढ़ें…
सिलेंडर में लीकेज से आग लगी, मां-2 बेटियां जिंदा जली:चाय बनाने के लिए गैस चालू करते ही भड़की आग, बाहर निकलने का मौका नहीं मिला

ब्यावर जिले के रायपुर मारवाड़ उपखंड क्षेत्र में रविवार को सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई। हादसे में मां और 2 बेटियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पूरी रसोई को चपेट में ले लिया। महिला और दोनों बच्चियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। (पूरी खबर पढ़ें)
