Headlines

Jodhpur Theft Case | Mandore And Basni Shop Burglary CCTV Footage



बासनी थाने के सामने मार्केट में मेडिकल स्टोर में चोरी की वारदात सामने आई है।

जोधपुर शहर में चोरी के दो मामले सामने आए हैं। जिसमें पुलिस थानों के पास और मुख्य सड़कों पर स्थित दुकानों को निशाना बनाकर चोर पुलिस गश्त की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शहर के दो अलग-अलग इलाकों मंडोर और बासनी में दुकानों के ताले, शटर तोड़कर चोरी की वारदातें

.

मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में चोर दुकान से चांदी के आभूषण व नकदी चुरा ले गए, घटना के करीब एक महीने बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। वहीं दूसरी तरफ बासनी थाने के सामने स्थित मेडिकल स्टोर से भी चोरों ने नकदी व सामान पार कर दिया।

केस-1: मंडोर में किराना दुकान का सरिया से खींचा सेंटर लॉक

मंडोर थाना क्षेत्र के 9 मील नागौर रोड स्थित महेशवारी किराना स्टोर पर 3 सितंबर की देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला। पीड़ित दिलीप नगर लालसागर निवासी लूणकरण सोनी पुत्र बंकटलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 1 बजे दो बदमाशों ने दुकान के सेंटर लॉक को सरिये से खींचा और पट्टियों से बाहर निकालकर अंदर घुसे।

वारदात CCTV में कैद

चोर करीब 1 घंटे तक दुकान में रहे और पूरा सामान बिखेर दिया। बदमाश दुकान से 15,000 की नकदी, 3 मोबाइल फोन, 280 ग्राम वजन की चांदी की हायली, 100 ग्राम की चांदी की पायल और 50 ग्राम वजन की चांदी की चूड़ियां चोरी कर ले गए। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई । पुलिस ने रिपोर्ट देने के करीब एक माह बाद मामला दर्ज किया।

केस-2: बासनी थाने के सामने शटर तोड़कर चोरी

चोरों के बुलंद हौसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने बासनी पुलिस थाने के ठीक सामने स्थित श्री आशापुरा मेडिकल स्टोर को भी निशाना बना डाला।

भवानी नगर सांगरिया निवासी जितेंद्र राव पुत्र मुलताना राम ने बासनी पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे वे रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके घर गए थे।

देर रात करीब 2:45 बजे चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर रखी करीब 9,000 की नकदी व कीमती सामान चोरी कर भाग निकले। सुबह जब दुकान का शटर टूटा मिला, तो पीड़ित ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चोरी की घटना का वीडियो सामने आया है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस गश्त पर सवाल

एक तरफ मंडोर में 1 घंटे तक इत्मीनान से दुकान खंगालते चोर CCTV में दिखे, तो दूसरी तरफ बासनी थाने के सामने हुई चोरी ने पुलिस सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। बासनी थाने के सामने की दुकानों में पूर्व में भी चोरी के कई मामले सामने आ चुके है, लेकिन अभी तक चोर पकड़े नहीं जा सके हैं। इन वारदातों से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *