Headlines

Junior Asia Cup Hockey | India Thrash Chinese Taipei 15-0, Anmol Ekka Shines


  • Hindi News
  • Sports
  • Junior Asia Cup Hockey | India Thrash Chinese Taipei 15 0, Anmol Ekka Shines

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय हॉकी टीम AHF जूनिय एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

मोकी में खेले जा रहे टूर्नामेंट में पूल-A के आखिरी मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने चीनी ताइपे को 15-0 से हरा दिया।

कप्तान अनमोल एक्का ने पेनल्टी कॉर्नर से 6 गोल दागे और टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

पहले क्वार्टर में नहीं बना गोल, फिर 45 मिनट में 15 गोल

चीनी ताइपे के डिफेंस ने पहले क्वार्टर में भारतीय टीम को गोल करने से रोके रखा। वहीं, दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने पूरी तरह मैच पर कब्जा कर लिया। आर्यन एक्सेस, प्रभदीप सिंह और गुरसेवक सिंह ने पांच मिनट के अंदर तीन गोल किए। इसके बाद अनमोल एक्का ने दो गोल, जबकि अर्जुन संतोष हर्गुड़े ने एक गोल किया। हाफ-टाइम तक भारत 6-0 से आगे था।

अनमोल ने लगातार पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की और फिर चौथा गोल भी किया। अजीत यादव ने 35वें मिनट में गोल किया, जबकि 45वें मिनट में अनमोल ने अपना पांचवां गोल कर भारत को 10-0 की बढ़त दिला दी। आखिरी क्वार्टर में हरपाल ने दो गोल किए, अनमोल ने छठा गोल दागा और आर्यन एक्सेस ने भी दो गोल कर भारत की बढ़त 15-0 कर दी।

मनप्रीत सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

मनप्रीत सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

भारत 10 अंक के साथ पूल-A में टॉप

इस जीत के साथ पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम ने पूल-A में अपना अभियान 10 अंकों के साथ टॉप पर खत्म किया। भारत ने तीन मैच जीते और एक ड्रॉ खेला। साउथ कोरिया 9 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और सेमीफाइनल में पहुंचा। जापान, इंडोनेशिया और चीनी ताइपे अब खिताब की रेस से बाहर हो गए हैं और क्लासिफिकेशन मैच खेलेंगे।

————————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

महिला एशिया कप सेमीफाइनल में भारत Vs बांग्लादेश:UAE को 34 रन से हराकर बांग्लादेश टॉप-4 में; 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश ने UAE को 34 रन से हराकर टॉप-4 में जगह बनाई।

अब 10 सितंबर को पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना भारत से होगा। मुकाबला दुबई में रात 8 बजे से खेला जाएगा। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *