Headlines

Kangra Anti-Drug Youth Fest 2026


कांगड़ा में 9 से 11 अक्टूबर तक ऐतिहासिक बाणगंगा घाट में ‘फिट कांगड़ा-2026: एंटी चिट्टा, ड्रग फ्री यूथ फेस्ट चलेगा। यह आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें स्वस्थ व सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के मकसद से चलाया जा रहा है।

.

संयुक्त कार्यालय भवन में गुरुवार को एसडीएम डॉ. अंजली गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने ‘फिट कांगड़ा-2026: एंटी चिट्टा, ड्रग फ्री यूथ फेस्ट’ के आयोजन की जानकारी दी। फेस्ट के दौरान फिटनेस अवेयरनेस कैंप और नशा जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई तरह की एक्टिविटी और कार्यक्रम भी होंगे।

युवाओं को हेल्दी लाइफस्टाइल से जोड़ना मकसद

फेस्ट के दौरान मां बाणगंगा की भव्य आरती होगी, जबकि कार्यक्रम के आखिरी दिन भजन संध्या खास आकर्षण रहेगी। एसडीएम ने कहा कि आयोजन का मुख्य मकसद युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें फिटनेस, खेल, संस्कृति और हेल्दी लाइफस्टाइल से जोड़ना है।

एसडीएम अंजलि गर्ग जानकारी देते हुए।

एसडीएम अंजलि गर्ग जानकारी देते हुए।

युवाओं से अभियान में जुड़ने की अपील

एसडीएम कांगड़ा ने युवाओं और क्षेत्रवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और ‘ड्रग फ्री यूथ’ का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन नशे की समस्या से निपटने के लिए हर स्तर पर अभियान चला रहा है। लोगों की भागीदारी के बिना इसमें सफलता नहीं मिल सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *