Headlines

Kanpur BJP Leader Files Case Against Congress Leaders Over Facebook Post


नूरुल अली | कानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में सोशल मीडिया पर कथित जातिसूचक टिप्पणी और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा नेता प्रदीप पाल उर्फ लालू पाल ने कांग्रेस नेता शीशू शुक्ला उर्फ सुधीर शुक्ला और अंकित कन्नौजिया सहित अन्य के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इस बारे में शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे लालू ने मीडिया को जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मालिक की बगिया, शिवकटरा निवासी भाजपा नेता प्रदीप कुमार पाल उर्फ़ लालू पाल ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 तारीख की शाम करीब छह बजे लाल बंगला निवासी कांग्रेस नेता शीशू शुक्ला और अंकित कन्नौजिया ने पहले उनकी पत्नी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी की। इसके बाद, अपनी फेसबुक आईडी से कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा की, जिसमें अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था।

प्रदीप पाल का आरोप है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस पोस्ट से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि पोस्ट देखने के बाद उनकी पत्नी मानसिक रूप से इतनी आहत हुईं कि उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि फर्जी आईडी बनाकर लगातार अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, आरोपी पक्ष से जुड़े अन्य लोगों ने पोस्ट का समर्थन किया और आरोपी के भाई पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

तहरीर के आधार पर चकेरी पुलिस ने मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *