Headlines

Karnal MLA Bhagwandas Kabirpanthi House Snake Rescue


करनाल के नीलोखड़ी विधायक कबीर पंथी के घर से निकाले जहरीले सांप कॉमन क्रेट को रेस्क्यू करते स्नेकमैन सतीश फफड़ाना।

हरियाणा के करनाल में भाजपा विधायक भगवानदास कबीरपंथी के घर भगवती जागरण से पहले अचानक सांप घुस गया। सांप देख विधायक के घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पहले तो लोगों ने उसे खुद ही घर से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर कमरे में छुप गया।

.

इसके बाद विधायक के बेटे साहिल ने स्नेकमैन सतीश फफड़ाना को सूचना दी। उस समय सतीश सोनीपत गए हुए थे। सूचना मिलते ही उन्होंने वहां से अपनी गाड़ी भाजपा विधायक के घर की तरफ दौड़ा दी।

जब वे मौके पर पहुंचे तो विधायक के परिजन घर के बाहर खड़े थे। इसके बाद सतीश ने लोगों की मदद से सांप को रेस्क्यू कर लिया। उन्होंने बताया कि यह कॉमन क्रेट प्रजाति का सांप है, जो देश की चार सबसे जहरीली किस्मों में से एक माना जाता है।

कॉमन क्रेट प्रजाति के सांप को पकड़े हुए स्नेकमैन सतीश फफड़ाना।

कॉमन क्रेट प्रजाति के सांप को पकड़े हुए स्नेकमैन सतीश फफड़ाना।

सांप के रेस्क्यू किए जाने के बाद लोगों ने उसकी वीडियो भी बनाई।

सांप के रेस्क्यू किए जाने के बाद लोगों ने उसकी वीडियो भी बनाई।

सिलसिलेवर ढंग से जानिए पूरा घटनाक्रम…

  • विधायक के घर में चल रही थी जागरण की तैयारी : करनाल के नीलाखेड़ी से भाजपा विधायक भगवानदास कबीरपंथी के घर आज (शनिवार) भगवती जागरण है। इसमें शामिल होने के लिए कई रिश्तेदार भी आए हुए है। शुक्रवार की यह भी मिलकर जागरण की प्लानिंग कर रहे थे।
  • घर में घुसा सांप, एक सदस्य ने देख शोर मचाया : इसी दौरान भूरे रंग और सफेद धारी वाला एक सांप घर में घुस गया। इस दौरार परिवार के एक सदस्य ने उसे देख लिया और सांप-सांप चिल्लाना शुरू कर दिया। उसका शोर सुनकर परिवार के लोग इकट़्ठा हो गए। पड़ोसी भी आ गए। घर में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
  • पहले खुद पकड़ने का प्रयास किया, फिर स्नेकमैन बुलाया : पहले के परिवार के सदस्यों ने खुद ही सांप को घर से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो स्नेकमैन सतीश को सूचना दी। सूचना मिलते ही सतीश मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से सांप को कट्‌टे में सुरक्षित कैद कर लिया।
  • कट्टे से निकल सकता था सांप, जंगल में छोड़ा : स्नेकमैन सतीश फफड़ाना ने बताया कि यह कॉमन क्रेट प्रजाति का सांप है, जो बेहद जहरीला होता है। सांप को प्लास्टिक के कट्टे में रखा गया था, लेकिन उसके उसमें से निकलने की आशंका थी। इसलिए उन्होंने सांप को कपड़े के सुरक्षित बैग में डाल दिया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
स्नेकमैन द्वारा पकड़ा गया घर से जहरीला सांप कॉमन क्रेट।

स्नेकमैन द्वारा पकड़ा गया घर से जहरीला सांप कॉमन क्रेट।

कॉमन क्रेट के काटने के बाद तुरंत पता नहीं चलता

सतीश फफड़ाना ने बताया कि यह सांप किसी व्यक्ति को काट ले तो कोबरा के मुकाबले भी ज्यादा खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है। कोबरा के काटने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान जहर को नियंत्रित किया जा सकता है, जबकि कॉमन क्रेट के मामले में जहर को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है।

कॉमन क्रेट के काटने की सबसे बड़ी समस्या यह है कि पीड़ित को कई बार तुरंत पता ही नहीं चलता कि उसे सांप ने काटा है। दो-तीन घंटे बाद जब शरीर में इसके लक्षण दिखाई देने शुरू होते हैं, तब तक स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए ऐसे सांप के दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने के बजाय प्रशिक्षित स्नेकमैन की मदद लेने की जरूरत होती है।

————————–

ये खबर भी पढ़ें

सेल्समैन के बिस्तर में घुसा सबसे जहरीला सांप, VIDEO:फतेहाबाद में पीठ से टकराया तो खुली आंखें, काउंटर पर चढ़कर जान बचाई

हरियाणा के फतेहाबाद में शराब ठेके पर सो रहे सेल्समैन के बिस्तर में जहरीला कॉमन करैत सांप चढ़ गया। सांप सेल्समैन की पीठ से टकराया, जिससे उसकी आंख खुल गई। हाथ लगाने पर उसे बिस्तर में रस्सी जैसी कोई चीज महसूस हुई। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *