कोटा में ‘भास्कर समाधान’ से लोगों को घर बैठे ही अपनी समस्याओं के समाधान एक पोस्ट से मिल रहे हैं। पोस्ट करने के बाद एक ही दिन में गली का कचरा और नालियों की सफाई जैसी समस्याओं का समाधान हो गया। लोगों की समस्या का समाधान करवाने वाले वार्ड 23 के जमादार स
.
पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी…
पोस्ट के बाद गली का कचरा हुआ साफ
कोटा के बालाजी नगर से दिनेश शर्मा ने गणेश उद्यान गेट के सामने कचरा पड़ा होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि गली में नालियों के किनारे खुले में कचरा पड़ा रहता है। नियमित सफाई भी नहीं होती। इस समस्या का समाधान करते हुए वार्ड के हैल्थ इंस्पेक्टर रामकुमार तर्क के निर्देश पर सफाई करवा दी गई।

सफाई होने से स्थानीय लोगों को भी खुशी हुई।
वार्ड जमादार सूरजमल घेंघट बने ‘पब्लिक के स्टार’
कोटा के रंगबाड़ी के कृष्णा नगर से सरफराज अहमद ने नालियों से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि शिकायत के बाद निगमकर्मियों ने छोटी जेसीबी से नालियां साफ कीं लेकिन नालियों में मिट्टी और मलबा भर गया। इसे भी साफ नहीं करवाया गया। यह समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 23 के जमादार सूरजमल घेंघट ने नालियों की दोबारा सफाई करवाकर समाधान करवा दिया।

जानकारी सामने आते ही घेंघट ने सफाई करवा दी।

पूर्व में की शिकायत के बाद जेसीबी से सफाई में नालियां टूट गई थीं औ उनमें मलबा भर गया था।
एप से लोगों को मिल रहा समाधान
अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं…
अवैध ब्रेकर बने लोगों की परेशानी
राकेश कुमार ने अपने क्षेत्र, विकास नगर, कारी बावड़ी की समस्या भेजी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया है कि कॉलोनी की मुख्य सड़क पर दो ब्रेकर अवैध रूप से बनाए हुए हैं। इससे रात में और बारिया के दिनों में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। निगम प्रशासन से अपील है कि इन ब्रेकर्स को हटाएं ताकि किसी अप्रिय हादसे में लोगों की जान बच सके।

इन अमानक ब्रेकर्स से दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।
नाली पर स्लैब नहीं, वाहन फंस रहे
कोटा ‘भास्कर समाधान’ पर कैथूनीपोल, विक्रम चौक, रामपुरा से अनिल ने नालियों से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि लाला जी नमकीन, लालबुर्ज के पास गली में सीसी रोड पर बनी नाली पर स्लैब या फैरो कवर न होने से वाहनों और राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी होती है। इस समस्या का समाधान करवाएं।

सीसी रोड पर बनी इस गहरी नाली में स्कूटी सवार रोज अटककर गिर रहे हैं।
खुले में पड़ा कचरा, सांस लेना मुश्किल
कोटा के राजनगर से विकास मीणा ने बताया कि मेन रोड पर ही खुले में कचरा पड़ा रहता है जहां बेसहारा पशु सारा दिन मुंह मारते रहते हैं। इसी कूड़े के पास ट्रांसफॉर्मर भी लगा हुआ है जिससे आगे पकड़ने या करंट आने का डर भी बना रहता है। राह चलते लोगों को बदबू के कारण काफी असुविधा होती है। इसका समाधान करवाएं।

निगम के कर्मचारी इस जगह न तो सफाई करते हैं न ही कचरा उठाते हैं।
ठेलों–रिक्शा के कारण जाम और गंदगी
कोटा के श्रीपुरा, कोलीपाड़ा से राजू ने थड़ी–ठेलों से हो रही परेशानी हमसे प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि हमारे एरिया में लंबे वक्त से सड़क के कनारे थड़ी–ठेले और रिक्शा खड़े रहते हैं। इससे सुबह–शाम यहां जाम की स्थिति बन जाती है। इनके खड़े रहने से नालियों की सफाई भी नहीं हो पाती जिससे गंदगी भी हो रही है।

ट्रैफिक जाम के अलावा इनसे नियमित सफाई करने में भी परेशानी होती है।
कोटा ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए…
4.*पार्षद तबस्सुम बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़
