Headlines

Kota Police Action: BGMI Fraudster Arrested & 24 Criminals Held


कोटा में पुलिस ने अपराध नियंत्रण, साइबर अपराधों पर कार्रवाई और आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर एक साथ कई अहम कदम उठाए। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में चलाए गए ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत पुलिस ने छह स्थायी वारंटियों समेत कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार

.

वहीं, साइबर थाना पुलिस ने BGMI गेमिंग आईडी सस्ते दामों में उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

साइबर ठगी करने वाला नासिर खान गिरफ्तार।

साइबर ठगी करने वाला नासिर खान गिरफ्तार।

पुलिस एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उद्योग नगर क्षेत्र में एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा के निर्देशन में नौ पुलिस टीमों का गठन किया गया। इनमें उद्योग नगर, गुमानपुरा, रेलवे कॉलोनी, महावीर नगर, विज्ञान नगर, जवाहर नगर, अनंतपुरा, कोतवाली, आरके पुरम और रानपुर थाना पुलिस शामिल रही।

ड्रोन टीम और घुड़सवार पुलिस की निगरानी में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया और विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर सघन दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान छह स्थायी वारंटियों सहित कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई।

उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन में नो थानों की पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन में नो थानों की पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

वहीं, साइबर थाना कोटा शहर ने सवाई माधोपुर निवासी 28 वर्षीय नासिर खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फेसबुक के जरिए पुणे निवासी युवक को BGMI गेमिंग आईडी सस्ते में दिलाने का झांसा दिया और कोटा निवासी इरफान के बैंक खाते का क्यूआर कोड हासिल कर 68 हजार रुपए की ठगी की रकम उसमें जमा करवाई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। मोबाइल की जांच में अन्य लोगों से साइबर ठगी के साक्ष्य भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

इधर, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कोटा रेंज आईजी और एसपी तेजस्विनी गौतम ने थाना कुन्हाड़ी में जनसुनवाई आयोजित की। यह जनसुनवाई विशेष रूप से कुन्हाड़ी, नांता और नयापुरा क्षेत्र के परिवादियों की सुविधा के लिए आयोजित की गई।

जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही राजकॉप सिटीजन ऐप, महिला हेल्पलाइन “नीड हेल्प”, साइबर हेल्पलाइन और पुलिस विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा सीएलजी बैठक आयोजित कर सदस्यों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

कोटा रेंज आईजी, एसपी ने कुन्हाड़ी थाने में की जनसुनवाई।

कोटा रेंज आईजी, एसपी ने कुन्हाड़ी थाने में की जनसुनवाई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन गरुड़व्यूह-2” के तहत किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना कोटा शहर पुलिस के व्हाट्सएप नंबर 9530443141 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *