Headlines

Kota Ward 70 & Rangbari Road Lights Fixed


कोटा में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधा

.

आज की समस्याओं पर नजर डालने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है…

पोस्ट के बाद 15 दिन से खराब रोड लाइट ठीक हुईं

कोटा के वार्ड 70 के शिव नगर से देवकरण मेघवाल ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि शिव नगर में पुलिस लाइन के पास श्री गैस एजेंसी के सामने लगी दोनों रोड लाइट्स बीते 15 दिनों से खराब हैं। निगम के कर्मचारियों को कई बार बता चुके लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं किया गया है। ‘भास्कर समाधान’ पर इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम के कर्मचारियों ने दोनों लाइट्स को ठीक करवाकर गली को फिर से रोशन कर दिया है।

अंधेरा दूर होने से वार्ड के निवासी भी खुश हैं।

अंधेरा दूर होने से वार्ड के निवासी भी खुश हैं।

केडीए के जेईएन पवन गुर्जर बने ‘स्टार ऑफिसर’

रंगबाड़ी के सुभाष नगर–I से मनोज जैन ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारी गली की रोड लाइट बीते एक साल से खराब है। सरकारी पोर्टल, लिखित और मौखिक हर तरह से शिकायत कर के देख ली, कोई कर्मचारी झांकने भी नहीं आया। अंधेरे के कारण गली के लोगों को काफी असुविधा हो रही है। लेकिन हमारी इस मामूली सी परेशानी का समाधान एक साल बाद भी नहीं हो सका है। केडीए के जेईएन पवन गुर्जर के निर्देश पर टीम ने समस्या का समाधान कर दिया है।

उन्होंने पोस्ट पर कमेंट कर समाधान होने की जानकारी भी शेयर की है।

उन्होंने पोस्ट पर कमेंट कर समाधान होने की जानकारी भी शेयर की है।

अंधेरा दूर होने ने स्थानीय लागों को भी सुविधा हो गई है।

अंधेरा दूर होने ने स्थानीय लागों को भी सुविधा हो गई है।

दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान

अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…

अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं…

निगम आयुक्त, कलेक्टर के घर के पास ही पार्क बदहाल

शहर के नेहरु पार्क से सफाई और गंदगी की समस्या मदन लाल ने पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नगर निगम आयुक्त और जिला कलेक्टर के निवास स्थान के पास बने इस नेहरु पार्क में सुबह से शाम हजारों लोग घूमने–फिरने आते हैं लेकिन यहां गंदगी का आलम देखकर लोगों को बहुत तकलीफ होती है। बच्चे खेलने आते हैं, बुजुर्ग टहलने लेकिन हर जगह कचरा इकट्‌ठा हुआ पड़ा है। बच्चों के झूले महीनों से टूटे हैं। यहां बने शौचालय गंदगी से भरे हुए हैं। लेकिन इस समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हो सका है।

इस समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हो सका है।

इस समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हो सका है।

महीनों से नहीं हुई नालियों की सफाई, पानी–कचरा जमा

कोटा के शहर के कुन्हाड़ी क्षेत्र के महाराणा प्रताप सर्किल से अर्जुन कुमावत ने कचरे से जाम नालियों की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि कुन्हाड़ी रिलायंस सुपर स्टोर के सामने बनी नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है। बड़ी नालियों में कचरा फंसा होने से गंदा पानी जमा है। इसमें मच्छर, मक्खी पनप रहे हैं जिनसे मौसमी संक्रमण होने का डर रहता है। कई बार शिकायत कर चुके लेकिन न तो क्षेत्र के सफाई प्रभारी को कोई फर्क पड़ता है न ही कर्मचारी ही हमारी सुनते हैं।

उन्होंने निगम से अपील की है कि इस समस्या का समाधान कराएं।

उन्होंने निगम से अपील की है कि इस समस्या का समाधान कराएं।

न कचरा उठता, न समय से सफाई होती, हर तरफ गंदगी

माला रोड, कोटा जंक्शन से आशीष ने पूरे इलाके में चरमराई सफाई व्यवस्था पर प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए यह पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे क्षेत्र में साफ–सफाई बिल्कुल भी नहीं हो रही है। जगह–जगह गंदगी के ढेर लगे हैं जिनमें बेसहारा पशु कचरा खाते हुए नजर आ जाएंगे। वहीं नालियों, सड़कों और गलियों की झाड़ू भी समय से नहीं लगती। कर्मचारी भी काफी दिनों से नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं। घर–घर से कचरा उठाने वाली गाड़ी भी कई दिनों से नहीं आई।

खुले में पड़े कचरे में बेसहारा पशु दिनभर मुंह मारते हैं।

खुले में पड़े कचरे में बेसहारा पशु दिनभर मुंह मारते हैं।

रोड लाइट खराब खाली प्लॉट में लगे कचरे के ढेर, सफाई नहीं

कुनरी के महेन्द्र ने बालिता रोड, श्रीनाथ विहार से पोस्ट कर रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे मोहल्ले में कई दिनों से रोड लाइट खराब है लेकिन शिकायत करने के बावजूद इसे अब तक ठीक नहीं किया गया है। हमारे पास ही दो प्लॉट खाली पड़े हैं जिसमें खरपतवार उग आने से सांप–बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों का खतरा भी रहता है। गली में अंधेरा रहने ये यह डर और बढ़ गया है। इन प्लॉट्स की साफ–सफाई करवाने और रोड लाइट ठीक कराने की अपील है।

दोनों प्लॉट्स और खंभे की रोड लाइट को ठी कराने की अपील की गई है।

दोनों प्लॉट्स और खंभे की रोड लाइट को ठी कराने की अपील की गई है।

पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।

अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं

दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

अगर आप भी इनमें से किसी समस्या से परेशान हैं तो हमें पोस्ट कर बताएं।

अगर आप भी इनमें से किसी समस्या से परेशान हैं तो हमें पोस्ट कर बताएं।

आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।

आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।

इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं।

इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं।

‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए…

1.*’भास्कर समाधान’ में सुरेन्द्र बने ‘पब्लिक के स्टार’:* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान

2.*’भास्कर समाधान’: आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा

3.*’भास्कर समाधान’ पर प्रेमचंद बने ‘पब्लिक के स्टार’:* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते

4.*पार्षद तबस्सुम बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़

5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’

6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’

7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने ‘स्टार ऑफिसर’:* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *