Headlines

मणिपुर में 2 कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या:कई फार्महाउस जलाए; 3 दिन पहले 4 कुकी की हत्या हुई थी




मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के लीसांगफाई गांव में मंगलवार को दो कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा कई फार्महाउसों में आग लगा दी गई। मृतकों की पहचान नर्सिंग ग्रेजुएट किमजालहाई सिंगसोंग और फलनैचोंग सितल्हो के रूप में हुई है। दोनों इसी गांव की रहने वाली थीं। 13 सितंबर को तामेंगलोंग के टोलेन और नोनी के लोंगपी गांव में अलग-अलग घटनाओं में 4 कुकी-जो लोगों की हत्या हुई थी। इनमें एक दंपती भी शामिल था। कुकी-जो काउंसिल ने शवों को दफनाने से मना किया कुकी-जो काउंसिल (KZC) ने कुकी बहुल जिलों के नागरिक संगठनों से कहा है कि नागा हथियारबंद समूहों द्वारा मारे गए कुकी लोगों के शवों को दफन न किया जाए। इन शवों को नजदीकी कोल्ड स्टोरेज में रखा जाएगा। काउंसिल ने कहा कि यह कुकी नागरिकों के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में उठाया गया कदम है। उसने केंद्र और मणिपुर सरकार से नागरिकों की सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। 2023 से अब तक 306 लोगों की मौत राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह विधानसभा में बताया था कि 3 मई 2023 को जातीय हिंसा शुरू होने के बाद अगस्त तक कम से कम 306 लोगों की मौत हुई है, जबकि 49 लोग अब भी लापता हैं। इस साल फरवरी में नागा और कुकी समुदायों के बीच शुरू हुए नए संघर्ष में अब तक दोनों पक्षों के कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *