कोटा में मानसून की विदाई शुरू होने के साथ ही बारिश का दौर कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग ने आज संभाग के बारां,झालावाड़ व कोटा में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शहर में सुबह हल्की धूप खिली है। हल्के बादल भी छाए हैं।
.
पारे में उतार-चढ़ाव से एक बार फिर तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। रविवार को दिनभर धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 22% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 20 सितंबर तक औसत 718.4 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 558.7 मिमी बारिश हुई है।



