![]()
रायसेन में हजरत बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह चिश्ती की दरगाह शरीफ पर 806वां उर्स मुबारक आज (सोमवार) से शुरू हो गया है। उर्स के दौरान देशभर से जायरीन रायसेन पहुंच गए है। वे बाबा की दरगाह पर देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ करेंगे। हर साल की तरह इस बार भी जिला प्रशासन की ओर से पहली चादर पेश की जाएगी। उर्स के लिए दरगाह शरीफ पर बिजली की सजावट की गई है। जायरीन के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं भी की गई हैं। बाहर से आने वाले लोगों के लिए शुद्ध पीने के पानी, साफ-सफाई और अन्य जरूरी इंतजामों पर खास ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार को जुहर की नमाज के बाद मिलाद शरीफ और कुरानखानी हुई। इसके बाद 22 सितंबर को ईशा की नमाज के बाद कव्वाली कार्यक्रम होगा। इसमें कव्वाल सलीम शमीम (जावरा), कव्वाल जफर हुसैन और कव्वाल शादाब हुसैन सहित अन्य कव्वाल अपनी प्रस्तुति देंगे। 23 सितंबर को भी ईशा की नमाज के बाद कव्वाली कार्यक्रम रखा गया है। उर्स का समापन 24 सितंबर की सुबह फजर की नमाज के बाद कुल शरीफ और दुआ के साथ होगा। उर्स के लिए दरगाह परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Source link
रायसेन में पीर फतेह उल्लाह शाह चिश्ती का 806वां उर्स:देशभर से आएंगे जायरीन, आज जिला प्रशासन पेश करेगा पहली चादर
