Headlines

LPU Phagwara Rape Controversy | Students Statement & Police Investigation


तीनों छात्राओं ने कहा कि उनसे पूछे बिना वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया।

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में बीते शनिवार और रविवार हुए बवाल की वजह सामने आ गई है। एक सोशल मीडिया मैसेज का स्क्रीनशॉट सामने आया है, जिसमें LPU की एक छात्रा से रेप का दावा किया जा रहा है।

.

यह मैसेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर फैलाया गया, जिसका शीर्षक था- एक पुरुष वर्कर ने हॉस्टल में छात्रा से रेप किया है।

आगे इस मैसेज में लिखा गया-

QuoteImage

यह कोई अफवाह नहीं है दोस्तों। LPU के गर्ल्स हॉस्टल-3 (GH-3) में एक पुरुष कर्मचारी ने एक लड़की का रेप किया और शिकायत करने पर वॉर्डन ने उस लड़की को घर भेज दिया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह बेहद घटिया है, क्योंकि इस यूनिवर्सिटी में आत्महत्याओं और रेपों को ऐसे नजरअंदाज किया जा रहा है, जैसे वे कुछ भी नहीं हैं!!!

QuoteImage

इस मैसेज के फैलने के बाद ही स्टूडेंट्स में गुस्सा बढ़ा, जिसके बाद यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटनाएं हुईं। हालांकि, मामला बढ़ने के बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। अब यह पोस्ट अवेलेबल नहीं है। यह पोस्ट पुलिस के हाथ लगी है। इसे किसने पोस्ट किया, इसकी जांच की जा रही है।

यहां देखिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

LPU में शनिवार और रविवार को 22 घंटे जमकर बवाल हुआ। यूनिवर्सिटी में आगजनी और तोड़फोड़ हुई। यूनिवर्सिटी के भीतर बना यूनिमॉल लूट लिया गया। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे 18 घंटे बंद रहा।

पुलिस की 7 मेंबरों की SIT इसकी जांच कर रही, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस छात्रा से रेप को लेकर ये सब हुआ, वह कौन है? उससे रेप कहां हुआ, किसने किया, वह छात्रा अब कहां है, वह पुलिस के सामने क्यों नहीं आई?

दैनिक भास्कर ने इस बारे में जानकारी जुटाने के लिए FIR की कॉपी निकलवाई। उसमें शिकायतकर्ता के तौर पर दर्ज स्टूडेंट्स से बात की। गर्ल्स हॉस्टल-3 के जिस रूम नंबर 504 में रेप का दावा है, वहां रहने वाली 3 लड़कियों के बयान चेक किए। जानिए इस सबसे क्या सच्चाई निकली…

हंगामे के दौरान LPU के बाहर रखे टैंक पर चढ़े प्रदर्शनकारी।

हंगामे के दौरान LPU के बाहर रखे टैंक पर चढ़े प्रदर्शनकारी।

सबसे पहले जानिए, रेप को लेकर दावा क्या

स्टूडेंट्स के बीच यह दावा किया जा रहा है कि LPU में काम करने वाले एक इलेक्ट्रिशियन ने गर्ल्स हॉस्टल के भीतर छात्रा के रूम में ही उसका रेप किया। जब उसने यह बात हॉस्टल वॉर्डन को बताई तो उसने उसे इस बारे में चुप रहने के लिए कहा और घर भेज दिया। इसके बाद उस छात्रा ने सुसाइड कर लिया। हालांकि, वह छात्रा कौन है? इसके बारे में अभी तक किसी के पास कोई जवाब नहीं है।

FIR में क्या बयान दिए गए

फगवाड़ा के सतनामपुरा पुलिस थाने में दर्ज इस शिकायत का आधार 2 लड़कियों और 1 लड़के के बयान को बनाया गया है। इसमें उनका आरोप है कि करीब 3-4 दिन पहले गर्ल्स हॉस्टल (GH)-3 में एक लड़की के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने रेप किया। उसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस मामले में FIR दर्ज की जाए, ताकि क्राइम करने वाले को सजा दी जा सके। इसके साथ ही बाकी लड़कियों की भी सेफ्टी की जाए। यूनिवर्सिटी वालों ने इसे छुपाने की कोशिश की है, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। इस हॉस्टल की वार्डन बदली गई है, केस को ट्रेस करने के लिए CCTV कैमरे चेक किए जाएं।

LPU ने इन तीनों छात्राओं का वीडियो जारी किया था, जिसमें इन्होंने कहा था कि हमें तंग न किया जाए।

LPU ने इन तीनों छात्राओं का वीडियो जारी किया था, जिसमें इन्होंने कहा था कि हमें तंग न किया जाए।

अब जानिए, भास्कर के सवाल पर इन शिकायत करने वालों ने क्या कहा

  • पहली लड़की ने कहा– मुझे इंट्रेस्ट नहीं: इस बारे में शिकायतकर्ता बनीं पहली लड़की से पूछा गया तो उसने कन्फर्म किया कि वह वही लड़की बोल रही हैं, जिसका नाम शिकायत में है। उससे पूछा गया कि आपने LPU मामले में पुलिस को बयान दिए थे? इस पर लड़की ने कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। मैं पहले ही बोल चुकी हूं कि मुझे कोई इंटरेस्ट नहीं है।
  • दूसरी लड़की ने कहा- रॉन्ग नंबर: दूसरी लड़की से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने सवाल सुनकर कहा कि ये रॉन्ग नंबर है और फोन काट दिया।
  • लड़के ने कहा- मेरी तरफ से कोई शिकायत नहीं: इस बारे में शिकायत दर्ज कराने वाले लड़के से बात की गई तो उसने पहले कहा कि शायद ये रॉन्ग नंबर है। जब उसे कहा गया कि FIR में आपका नाम व नंबर दर्ज है तो उसने कहा कि हो सकता है किसी ने मेरा नंबर लिख दिया हो। बच्चे वहां एक-दूसरे का ही नंबर लिखा रहे थे। बात मैं ही कर रहा हूं पर मेरी तरफ से कोई शिकायत नहींं है।

कथित रेप पीड़िता छात्रा के 3 रूममेट्स से जुड़ी 4 अहम बातें…

छात्राओं ने कहा- पुलिस–स्टूडेंट्स हमें तंग न करें

LPU की रजिस्ट्रार मोनिका गुलाटी ने गर्ल्स हॉस्टल–3 के रूम नंबर 504 में रहने वाली लड़कियों का वीडियो जारी किया। इसमें तीनों लड़कियों ने कहा- हम लोग रूम नंबर 504 के स्टूडेंट्स हैं। हमारे रूम में ऐसा कुछ नहीं हुआ। हम यहां पिछले 2 महीने से रह रहे हैं। प्लीज, पुलिस और स्टूडेंट्स हमें आकर तंग न करें। हमारे रूम में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। हम लोग परेशान हैं और अगर और परेशान करोगे तो हम अपने पेरेंट्स को इन्वॉल्व करेंगे। आप लोग हमें परेशान करना बंद कीजिए। बार–बार हमारे रूम में न आइए वर्ना हम अपने पेरेंट्स को बुला लेंगे।

तीनों छात्राओं ने वीडियो का विरोध जताया

इन्हीं तीनों छात्राओं का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह यूनिवर्सिटी की अधिकारी से पूछ रही हैं कि उनसे पूछे बिना उनका वीडियो कैसे सोशल मीडिया पर डाला गया? आपने ये कैसे कर दिया। इस पर महिला अधिकारी कहती हैं कि वेट करो, मुझे पूछने तो दो। इस बात पर हम क्यों गालियां खाएं। इंस्टाग्राम पर हमें गालियां दी जा रही हैं। लड़कियां हमसे प्रूफ मांग रही हैं।

तीनों छात्राओं ने वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी।

तीनों छात्राओं ने वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी।

वीडियो जारी कर कहा- ट्रिम कर इंस्टा पर डाली

इसके बाद तीनों छात्राओं ने वीडियो जारी कर कहा- हमें बोला गया कि ये सब रिकॉर्ड करते हुए बोल दीजिए। हमें सिर्फ इतना कहा गया कि आपको बच्चे परेशान कर रहे हैं। इसके बाद हमारी वीडियो आधी ट्रिम कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी गई। हमें कोई आइडिया नहीं है। हमसे कोई सहमति नहीं ली गई। हमें फालतू में गालियां पड़ रही हैं। हमारा इसमें कोई रोल नहीं है। प्लीज, हमें अकेला छोड़ दो।

फिर कहा- न हमारे कमरे में कुछ हुआ, न महसूस हुआ

वहीं, इन तीनों लड़कियों ने एक चैनल से बातचीत में कहा- हमारे रूम में ऐसा कुछ नहीं हुआ, बाकी का हमें पता नहीं है। सुबह-सुबह पुलिसवाले आए थे पूछने के लिए कि यहां क्या हुआ? हमने बोला कि हमें पता नहीं है। हमें पूछा गया कि आपको कोई आइडिया है कि ऐसा हुआ? तो हमने कहा कि हमें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ। हमें तो रात को प्रोटेस्ट का पता चला। वार्डन हमें कुछ नहीं बता रहीं कि कुछ हुआ है या नहीं। रूम में हम 3 ही लड़कियां रहती हैं। हमारे रूम का नाम फालतू में आ रहा है।

———

ये खबर भी पढ़ें…

LPU प्रो चांसलर बवाल के 22 घंटे बाद सामने आईं, बोलीं- स्टूडेंट्स हमारे पास क्यों नहीं आए; यूनिवर्सिटी में 10 दिन की छुट्‌टी, इंटरनेट बंद

पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए बवाल के 22 घंटे बाद सीनियर मैनेजमेंट सामने आई है। यूनिवर्सिटी की प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल ने 7 मिनट का वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि ये सब करने से पहले स्टूडेंट्स उनके पास नहीं आए। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *