Headlines

Lucknow Food Valley Closed Due To Rising Gomti River Level


लखनऊ में गोमती नदी का जल स्तर बढ़ने से शनिवार को मरीन ड्राइव के पास स्थित ‘फूड वैली’ (Food Valley) को बंद कर दिया गया है। फूड वैली के एंट्री गेट बैरीगेटिंग लगा दी गई है उसी पर LDA का नोटिस चस्पा है। लोगों को जानकारी न होने के कारण लगातार लोग पहुंच रह

.

LDA के द्वारा लगाए गए नोटिस में लिखा गया कि ‘सभी को सूचित किया जाता है कि गोमती नदी में जलस्तर बढ़ने एवं पानी भरने के कारण Food Valley को अस्थायी रूप से बंद रखा गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल Food Valley में प्रवेश एवं अन्य गतिविधियाँ बंद रहेंगी। स्थिति सामान्य होने पर पुनः खोलने की सूचना दी जाएगी।’

LDA द्वारा लगया गया नोटिस

LDA द्वारा लगया गया नोटिस

बंदी के बाद फूड वैली में पसरा सन्नाटा

बंदी के बाद फूड वैली में पसरा सन्नाटा

जानकारी न होने के कारण लोग पहुंच रहे हैं

जानकारी न होने के कारण लोग पहुंच रहे हैं

50 से अधिक फूड आउटलेट्स

यूपी का पहला सबसे लंबा ओपन एयर फूड लेन है। यहां 50 से अधिक ब्रांड्स वेज, नॉनवेज और ट्रेंडी फास्ट फूड परोसे जाते हैं। यह शाम को 4 बजे के बाद खुलता है और देर रात जायके का जंक्शन बना रहता है। शाम होते फूड वैली में खाने के शौकीन लोगों का जमावड़ा लग जाता है। यहां पर वेज नॉनवेज के साथ चाइनीज और विदेशी फूड की भी काफी डिमांड है।

600 मीटर में है फैला

600 मीटर में फैले फूड वैली में तुर्किए के बकवाला और कुनाफा की डिमांड रहती है। खाने के साथ एंटरटेनमेंट और फन का भी हब है। छोटे बच्चों के लिए यहां पर स्पेशल किड म्यूजिक ट्रेन चलाई जाती है। उनके लिए छोटी गाड़ियां और जंपिंग जैक्स भी है। इसी के साथ ही यहां मिट्टी से बर्तन बनाना भी सिखाया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *