Headlines

Ludhiana Model Gram Scorpio-N Car Theft


लुधियाना के पॉश इलाके मॉडल ग्राम में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात करीब 3 बजे चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक ब्रांड न्यू स्कॉर्पियो-N (Scorpio-N) कार को अपना निशाना बनाया और उसे चोरी कर फरार हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में

.

CCTV में दिखा चोरी का लाइव वीडियो

सामने आए CCTV फुटेज में चोरी का पूरा तरीका साफ नजर आ रहा है। वीडियो में दिखता है कि चोर पहले एक अन्य गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंचते हैं। वे घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार के बिल्कुल पास आकर अपनी गाड़ी रोकते हैं। इसी दौरान किसी तरह स्कॉर्पियो गाड़ी का सिक्योरिटी हूटर (अलार्म) बजने लगता है।

फोटो में देखिए…

हूटर बंद कर गाड़ी लेकर हुए फरार

हूटर बजने के बावजूद चोर घबराते नहीं हैं। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर तुरंत अपनी गाड़ी से बाहर निकलता है, स्कॉर्पियो गाड़ी का लॉक खोलता है और अंदर घुसकर सबसे पहले उसका अलार्म (हूटर) बंद कर देता है। इसके बाद वह बड़ी आसानी से नई स्कॉर्पियो लेकर वहां से फरार हो जाता है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर कार सवार इन चोरों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *