Headlines

Ludhiana NRI Kothi Firing | CCTV Footage Shows White Car Attack


CCTV फुटेज में फायरिंग के दौरान गोलियों की चमक नजर आ रही है।

लुधियाना के गांव हेरां में एक एनआरआई की बंद कोठी पर फायरिंग हुई। हमलावरों ने बुधवार तड़के 4:19 बजे कोठी के मुख्य गेट पर दो राउंड फायर किए। कोठी पर ताला लगा था और पूरा परिवार कनाडा में रहता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरो

.

कोठी राजोआणा लिंक रोड के समीप स्थित एनआरआई जिंदर सिंह की है। घटना के बाद सामने आई CCTV फुटेज में सफेद कार में सवार हमलावर कोठी के मुख्य गेट के सामने रुकते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में फायरिंग के दौरान गोलियों की चमक भी नजर आ रही है।

CCTV में आते हुई दिखाई दी कार।

CCTV में आते हुई दिखाई दी कार।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या कनाडा में रह रहे जिंदर सिंह या उनके परिवार को पहले कभी किसी अज्ञात व्यक्ति या गिरोह की ओर से फिरौती की मांग अथवा धमकी दी गई थी।

फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी जांच में शामिल किया वारदात की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी और फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

गोली चलने से चिंता में ग्रामीण ग्रामीणों के अनुसार गांव में NRI की बंद कोठी पर इस तरह फायरिंग किए जाने की घटना ने चिंता में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले गांव में इस तरह की घटना नहीं देखी थी। अब लोगों की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर बंद कोठी को निशाना बनाने वाले हमलावर कौन थे और उनका मकसद क्या था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *