Headlines

Ludhiana Road Accident CCTV Footage



लुधियाना के लाडोवाल थाना के तहत आते जोधां रोड पर एक बेहद सड़क हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक महिला सड़क पर पैदल जा रही है, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद कार ने उसे इतनी भयानक टक्कर मारी कि महिला करीब 15 फी

.

गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने जा रही थी पीड़िता

नूरपुर बेट (थाना लाडोवाल) के रहने वाले सुनील कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी 34 वर्षीय पत्नी मीना 29 जुलाई की दोपहर करीब 12:00 से 1:00 बजे के बीच अपनी ननद कमलजीत कौर और कोमल के साथ पैदल गुरुद्वारा डेरा साहिब माथा टेकने जा रही थी। इसी दौरान जोधां रोड पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही अर्टिगा कार (नंबर PB 01 D 8208) ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।

CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर

इस पूरी घटना का जो CCTV फुटेज सामने आया है,फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिला सड़क पर पैदल चल रही है। तभी पीछे से एक सफेद रंग की अर्टिगा कार अंधाधुंध गति से आती है और बिना ब्रेक लगाए महिला को अपनी चपेट में ले लेती है। टक्कर का इम्पैक्ट इतना ज्यादा था कि महिला हवा में उछल कर काफी दूर जा गिरी।

सिर में आई गंभीर चोट, PGI चंडीगढ़ रेफर

शिकायतकर्ता सुनील कुमार के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से पत्नी मीना को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला के सिर में गहरी चोटें आई हैं और बायां पैर टूट गया है। हालत बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने 2 घंटे बाद ही उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मीना तब से लगातार बेहोश है और बोलने या बयान देने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों ने भी उसे Unfit for Statement घोषित किया है।

आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

थाना लाडोवाल की पुलिस ने एएसआई मेजर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर मनप्रीत सिंह निवासी गांव बुर्ज हाकदार के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 281, 125(a), और 125(b) के तहत 2 अगस्त 2026 को मामला (FIR नंबर 1384) दर्ज कर लिया है। पुलिस अब CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर की तलाश और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *