मंडी कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता।
मंडी के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की मंडी इकाई ने गुरुवार दोपहर 12 बजे से 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल विद्यार्थियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर की जा रही है, जिन पर लंबे समय से को
.
ABVP की प्रमुख मांगों में छात्र संघ चुनाव बहाल करना, फीस वृद्धि वापस लेना और सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU) का दायरा बढ़ाना शामिल है। इसके अतिरिक्त, बॉयज हॉस्टल की मेस टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने, कमरों में खराब बल्ब बदलने और साइंस ब्लॉक की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई है।
इकाई सचिव अजय शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं का तत्काल समाधान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए है। शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
छात्र हित में जल्द निर्णय लेने का किया आग्रह
संगठन ने विद्यार्थियों से एकजुट होकर अपनी समस्याओं को मजबूती से उठाने की अपील की है। ABVP ने महाविद्यालय प्रशासन से छात्र हित में जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया। संगठन ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सांकेतिक है, जिसका उद्देश्य केवल समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यकर्ताओं ने परिसर में नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

मंडी कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता।
