Mathura News | Premanandji Disciple Suicide & Banke Bihari Temple Update


नमस्कार, मथुरा की कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। वहीं वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को दर्शन करने आए बिहार के एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गोवर्धन क्

.

अब सिलसिलेवार पढ़िए 5 खबरें…

1. प्रेमानंदजी का शिष्य चौथी मंजिल से कूदा, मौत- 2 साल पहले दीक्षा ली थी

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। उनके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। कमरे में एक ग्राइंडर मिला है, जिस पर खून लगा था। आशंका है कि शिष्य ने ग्राइंडर से प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया था।

शिष्य का नाम रसिक दुलारी शरण था। सीओ संदीप सिंह ने कहा- जांच में एक CCTV मिला है, इसमें रसिक दुलारी शरण बिल्डिंग से कूदते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सुसाइड क्यों किया। इसकी जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें

2. बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, एंबुलेंस में ड्राइवर नहीं मिला, परिजनों का हंगामा

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को दर्शन करने आए बिहार के एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद मंदिर कर्मी और परिजन उन्हें पास खड़ी एंबुलेंस तक लेकर पहुंचे, लेकिन उसमें ड्राइवर नहीं था। काफी देर इंतजार के बाद भी ड्राइवर नहीं आया तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

इसी दौरान श्रद्धालु की तबीयत और बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उन्हें E-रिक्शा से रामकृष्ण मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए लेकर रवाना हो गए। एंबुलेंस को लेकर परिजनों के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें

3. मथुरा में हिंदू युवती को भगा ले गया मुस्लिम युवक, मंदिर में पूजा कर जीता भरोसा

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र के मुखराई गांव में हिंदू युवती को भागने का मामला तूल पकड़ने लगा है। गांव में तनाव बना हुआ है। युवती के परिजनों का आरोप है कि आरोपी मुस्ताक उनके गांव के हनुमान मंदिर में आता था।

वह पूजा-पाठ करता, भोग लगाता और लोगों को प्रसाद बांटता था। कई बार वह भजन और आरती में भी शामिल होता था। इससे ग्रामीणों का उस पर भरोसा हो गया था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर मुस्ताक 18 सितंबर को युवती को अपने साथ ले गया। परिवार ने युवती का धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें

4. मेले से लापता 9 साल के बच्चे का शव मिला, बरसाना में मंदिर के पीछे तालाब किनारे उतराता दिखा

मथुरा के गोवर्धन में अनंत चतुर्दशी पर गिरिराज जी की भव्य छटा देखने को मिली। परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज तलहटी में भगवान गोवर्धन नाथ का रत्नों से विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें 21 हजार किलो सामग्री से तैयार पकवानों का भोग लगाया गया। भाद्रपद पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर हुए इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

पूरे गिरिराज परिक्रमा मार्ग को हरी-भरी सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। शाम होते ही रोशनी से जगमगाता परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गया। जगह-जगह भक्तों की भीड़ नजर आई। पूरी खबर पढ़ें

5. मथुरा में टोलकर्मी से मारपीट, 20-25 वाहन बिना टोल दिए निकाले

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा-141 पर टोलकर्मी से मारपीट और बिना टोल दिए वाहनों को जबरन निकालने का वीडियो सामने आया है। घटना 24 सितंबर की रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि बलदेव-आगरा मार्ग स्थित टोल प्लाजा के बूथ नंबर-141 पर काले रंग की कार सवार पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने बिना टोल दिए वाहन निकालने की कोशिश की। टोलकर्मी ने रोकने का प्रयास किया तो कार सवारों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि बूथ की खिड़की नहीं खोलने पर टोलकर्मी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *