Headlines

ग्वालियर अचलेश्वर मंदिर न्यास चुनाव:11 अक्टूबर को फैसला करेंगे 3,826 मतदाता,नामांकनों के साथ गर्माया माहौल




ग्वालियर के सुप्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के वर्ष 2026 के चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिला अदालत की अनुमति और प्रशासनिक निगरानी में 11 अक्टूबर को एमएलबी कॉलेज में मतदान कराया जाएगा। न्यास के 3,826 पंजीकृत मतदाता नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों की तस्वीर भी सामने आ गई है। अंतिम प्रत्याशी सूची 30 सितंबर को जारी होगी। अध्यक्ष पद पर 5 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए डॉ. श्याम पाठक, महेश प्रताप सिकरवार, राजीव चड्ढा (राजू चड्ढा), राजेश शरण और रविशंकर गोयल ने नामांकन दाखिल किया है। कार्यकारी न्यास पद पर 4 उम्मीदवार कार्यकारी न्यास पद के लिए हरी बाबू शिवहरे, महेश मुद्गल, रामबाबू अग्रवाल और संतोष सिंह राठौड़ मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर 3 दावेदार उपाध्यक्ष पद के लिए महेश सैनी (फ्लावर डेकोरेटर), नवीन गर्ग और वैभव सिंघल ने दावेदारी की है। सचिव पद पर 5 प्रत्याशी सचिव पद के लिए बृजेश गोयल, गणेश अग्रवाल, नरेंद्र पाल, त्रिवेंद्र शर्मा और राजकुमार माहेश्वरी के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद पर 4 उम्मीदवार कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण बिहारी गोयल, मुकेश कुमार सिंघल, रवि चौबे और विनोद विजयपुरिया ने नामांकन दाखिल किया है। सूचना एवं प्रचार सचिव के लिए 3 नाम इस पद पर अभिषेक चतुर्वेदी, निशांत नरेंद्र सिंघल और प्रदीप कुमार गुप्ता प्रत्याशी हैं। दो व्यवस्थापक पदों पर भी मुकाबला मार्गदर्शन व्यवस्थापक सचिव पद के लिए आशुतोष गुप्ता, दिलीप अग्रवाल और रामकुमार गोयल मैदान में हैं। वहीं व्यवस्थापक सचिव पद के लिए निलेश चौबे और विशाल शर्मा ने नामांकन किया है। कार्यकारिणी सदस्य पद पर कई दावेदार कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए भी बड़ी संख्या में नामांकन हुए हैं। इनमें अजमेर सिंह रावत, आकाश अतुल गुप्ता, चंद्र कुमार जैन, चंद्र मोहन बोहरे, ध्रुव दास बघेले, गौरव नागवानी, गिरीश शर्मा, गोपाल दास बघेले, मोहनलाल अग्रवाल, नरेश कुमार सिंघल, प्रशांत वाजपेयी, रूपेंद्र सरकार, संदीप सिंघल, श्याम शर्मा, सुनील गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, सुयश शर्मा, तरुण बग्गा और वेद प्रकाश शिवहरे समेत अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। प्रचार पर रहेगी पाबंदी चुनाव प्रक्रिया के तहत होर्डिंग, बैनर और टीवी-अखबारों में विज्ञापन के जरिए प्रचार पर रोक रहेगी। प्रत्याशियों को केवल विजिटिंग कार्ड के माध्यम से जनसंपर्क की अनुमति होगी। इससे चुनाव प्रचार का तरीका भी सामान्य चुनावों से अलग रहेगा। 30 सितंबर को तस्वीर साफ, 11 अक्टूबर को मतदान चुनाव कार्यक्रम में 30 सितंबर महत्वपूर्ण तारीख है। इसी दिन अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 11 अक्टूबर को एमएलबी कॉलेज में मतदान और मतगणना होगी। मतदान के साथ ही अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास की नई कार्यकारिणी की तस्वीर साफ हो जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *