![]()
रामपुर के होनहार युवा मोहित ठाकुर ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रतिष्ठित ‘मिस्टर एंड मिस नॉर्थ स्टार 2026′ प्रतियोगिता में मिस्टर नॉर्थ स्टार का खिताब अपने नाम कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मोहित ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, फिटनेस और शानदार व्यक्
.
चंडीगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के अलावा चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से तीन दर्जन (36) से अधिक प्रतिभाशाली युवाओं ने भाग लिया था। मोहित ठाकुर ने सभी कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश करने वाले प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह पहला स्थान हासिल किया।
“कड़ी मेहनत और अनुशासन का मिला परिणाम”
अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बात करते हुए मोहित ठाकुर ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने दिन-रात कड़ा परिश्रम किया था। उन्होंने अपने शरीर की फिटनेस और ग्रूमिंग पर विशेष ध्यान दिया। मोहित ने कहा कि चंडीगढ़ जैसे बड़े शहर में जाकर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के युवाओं को पीछे छोड़ना बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उनका आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई।
“युवाओं के लिए प्रेरणा बने मोहित” — दादा ठाकुर दिलसुख
पोते मोहित ठाकुर की इस शानदार जीत पर उनके दादा ठाकुर दिलसुख ने गहरा हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जहां कई युवा गलत दिशा और नशे की ओर भटक रहे हैं, वहीं मोहित ने अपनी लगन से न केवल परिवार का नाम ऊंचा किया है, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी एक मिसाल और प्रेरणा पेश की है। उन्होंने मोहित के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पूरा परिवार हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहेगा।
