Monsoon Electrical Safety Checklist Rules; Electronic Device Moisture Prevention Tips


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Monsoon Electrical Safety Checklist Rules; Electronic Device Moisture Prevention Tips

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मानसून गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है। इनमें से एक है ह्यूमिडिटी यानी नमी। घर में बढ़ी हुई नमी सिर्फ दीवारों और फर्नीचर को ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को भी नुकसान पहुंचाती है।

दरअसल वातावरण में मौजूद नमी धीरे-धीरे सर्किट, बैटरी और मेटल पार्ट्स को खराब करती है। इससे डिवाइस की परफॉर्मेंस और लाइफ दोनों प्रभावित होती हैं। जिन घरों में वेंटिलेशन कम होता है या सीलन की समस्या रहती है, वहां यह रिस्क ज्यादा होता है। हालांकि कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर आप अपने इलेक्ट्रॉनिक्स को खराब होने से बचा सकते हैं।

इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज इलेक्ट्रिक सामानों को नमी से बचाने पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • नमी इलेक्ट्रॉनिक सामानों को कैसे नुकसान पहुंचाती है?
  • बारिश के मौसम में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस यूज करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

एक्सपर्ट:

अभिषेक मिश्र, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, नागपुर, महाराष्ट्र

अजय यादव, फाउंडर, हैलो एसपीएस इंडिया, क्लीनिंग सर्विस, भोपाल

सवाल- मानसून में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस क्यों ज्यादा खराब होते हैं?

जवाब- बारिश के मौसम में हवा में नमी काफी बढ़ जाती है। यह नमी धीरे-धीरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के अंदर पहुंच जाती है। इसके कारण-

  • इलेक्ट्रिकल कनेक्शन कमजोर हो जाते हैं।
  • शॉर्ट सर्किट का रिस्क बढ़ जाता है।
  • डिवाइस की परफॉर्मेंस कम होने लगती है।
  • समय पर ध्यान न दिया जाए तो डिवाइस खराब भी हो सकती है।

सवाल- नमी इलेक्ट्रॉनिक्स को कैसे नुकसान पहुंचा सकती है?

जवाब- नमी धीरे-धीरे डिवाइस के अंदरूनी हिस्सों को डैमेज करती है। इससे कई तरह की तकनीकी समस्याएं हो सकती हैं। सभी नुकसान ग्राफिक में देखिए-

सवाल- घर में नमी बढ़ने की मुख्य वजहें क्या हैं?

जवाब- मानसून में लगातार बारिश और कम वेंटिलेशन के कारण घर के अंदर नमी जमा होने लगती है। इसके अलावा रोजमर्रा की कुछ आदतें भी घर के अंदर नमी को बढ़ाती हैं। सभी कारण ग्राफिक में देखिए-

सवाल- किन जगहों पर नमी का रिस्क ज्यादा होता है?

जवाब- जहां हवा-धूप कम पहुंचती है और पानी का संपर्क ज्यादा रहता है, वहां नमी जल्दी जमा होती है। ऐसी जगहों पर इलेक्ट्रिक उपकरण रखना रिस्की हो सकता है। किन जगहों पर नमी ज्यादा होती है, ग्राफिक में देखिए-

सवाल- कौन-कौन से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नमी से जल्दी खराब हो सकते हैं?

जवाब- नमी का असर लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पड़ता है, लेकिन कुछ डिवाइस जल्दी खराब हो सकते हैं। ग्राफिक में देखिए-

सवाल- इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को नमी से बचाने के लिए क्या करें?

जवाब- मानसून में थोड़ी-सी सावधानी और सही मेंटेनेंस से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नमी से बचाया जा सकता है। सभी टिप्स ग्राफिक में देखें-

सवाल- मानसून में मोबाइल और लैपटॉप को कैसे सुरक्षित रखें?

जवाब- मोबाइल और लैपटॉप सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले डिवाइस हैं, इसलिए इनकी खास देखभाल जरूरी है। इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें-

  • वॉटरप्रूफ कवर, बैग इस्तेमाल करें।
  • बैग में सिलिका जेल या नमी सोखने वाले पैकेट रखें।
  • डिवाइस को नम या सीलन वाली जगह पर न रखें।
  • बारिश में भीगने पर तुरंत सूखे कपड़े से पोंछें।
  • पोर्ट (चार्जिंग/हेडफोन) में नमी न जाने दें।
  • गीले हाथों से मोबाइल, लैपटॉप यूज न करें।

सवाल- बारिश में टीवी, फ्रिज जैसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की केयर कैसे करें?

जवाब- बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लंबे समय तक एक ही जगह रखे रहते हैं। इसलिए इन पर नमी का असर ज्यादा पड़ता है। सही प्लेसमेंट और रेगुलर केयर से इन्हें सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें-

  • उपकरणों को दीवार से थोड़ा दूर रखें, ताकि एयर फ्लो बना रहे।
  • नीचे लकड़ी का स्टैंड या प्लेटफॉर्म रखें, सीधे फर्श पर न रखें।
  • सीलन या पानी वाले एरिया से दूर रखें।
  • बीच-बीच में पावर सप्लाई और वायरिंग चेक करें।
  • समय-समय पर सूखे कपड़े से साफ करें।
  • लंबे समय तक बंद न रखें, बीच-बीच में चलाते रहें।
  • वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचाने के लिए स्टेबलाइजर यूज करें।
  • पीछे की ग्रिल/वेंट को ब्लॉक न करें, ताकि नमी जमा न हो।
  • अगर कमरे में ज्यादा नमी हो तो एसी/डीह्यूमिडिफायर यूज करें।

सवाल- बारिश में इलेक्ट्रॉनिक होम अप्लायंसेज की केयर कैसे करें?

जवाब- बारिश में छोटे-बड़े सभी होम अप्लायंसेज (मिक्सर, माइक्रोवेव, आयरन, कूलर आदि) पर नमी का असर जल्दी पड़ता है। इसलिए रेगुलर केयर जरूरी है। इन बातों का खास ध्यान रखें-

  • उपकरणों को हमेशा हवादार जगह पर रखें।
  • इस्तेमाल के बाद सूखे कपड़े से पोंछकर रखें।
  • प्लग, स्विच और वायरिंग में नमी न रहने दें।
  • उपकरणों का इस्तेमाल गीले हाथों से न करें।
  • लंबे समय तक इस्तेमाल न हो तो कवर करके रखें।
  • ओवरलोडिंग से बचें, एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएं।
  • समय-समय पर उपकरण चलाते रहें, ताकि नमी जमा न हो।
  • उपकरणों को बाथरूम के पास न रखें।

सवाल- मानसून में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस यूज करते हुए किन बातों का ध्यान रखें?

जवाब- इस दौरान थोड़ी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें-

  • गीले हाथों से कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न छुएं।
  • खुले स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक्स का इस्तेमाल न करें।
  • नमी और सीलन से बचाने के लिए सूखी जगह पर रखें।
  • खिड़की या दरवाजे के पास रखे उपकरणों को बारिश के पानी से बचाएं।
  • बिजली कड़कने के दौरान गैर-जरूरी उपकरणों का प्लग निकाल दें।
  • डिवाइस भीग जाए तो तुरंत बंद करें। पूरी तरह सूखने के बाद ही चालू करें।
  • एक्सटेंशन बोर्ड और वायर को फर्श पर या पानी वाली जगह पर न रखें।
  • पानी या नमी दिखे तो चार्जिंग न करें।

सवाल- अगर डिवाइस में नमी चली जाए तो क्या करें?

जवाब- अगर किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में नमी हो या पानी चला जाए, तो तुरंत इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • तुरंत डिवाइस बंद कर दें।
  • पावर सप्लाई/प्लग तुरंत निकाल दें।
  • बैटरी निकाल सकते हों तो निकाल दें।
  • डिवाइस को सूखी और हवादार जगह पर रखें।
  • मुलायम सूखे कपड़े से बाहर की नमी पोंछें।
  • पंखे की हवा में सुखाएं।
  • कम-से-कम 24 घंटे तक डिवाइस चालू न करें।
  • पोर्ट (चार्जिंग/स्पीकर) में नमी हो तो उसे अच्छी तरह सूखने दें।
  • अगर समस्या बनी रहे तो सर्विस सेंटर पर दिखाएं।

मानसून में इलेक्ट्रॉनिक्स केयर से जुड़े सवाल-जवाब

सवाल- क्या इलेक्ट्रॉनिक्स को कवर करके रखना सही है?

जवाब- हां, लेकिन कवर एयरटाइट नहीं होना चाहिए। ऐसा कवर इस्तेमाल करें, जिससे हवा का हल्का फ्लो बना रहे, वरना नमी अंदर फंसकर नुकसान बढ़ा सकती है।

सवाल- क्या नमी से बैटरी पर असर पड़ता है?

जवाब- हां, नमी बैटरी की क्षमता को प्रभावित करती है। इससे बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होती है, बैकअप कम होता है और लंबे समय में उसकी लाइफ घट सकती है।

सवाल- क्या नमी से डिवाइस की स्पीड/परफॉर्मेंस कम हो सकती है?

जवाब- हां, नमी सर्किट और कनेक्शन को कमजोर कर देती है। इससे डिवाइस स्लो हो सकती है।

सवाल- क्या नमी से डेटा लॉस का रिस्क होता है?

जवाब- हां, अगर नमी के कारण अचानक शॉर्ट सर्किट हो जाए या हार्ड ड्राइव फेल हो जाए तो डेटा लॉस हो सकता है।

सवाल- क्या एसी या पंखे से नमी कम होती है?

जवाब- हां, एसी चलाने से कमरे की नमी कम होती है। वहीं पंखा हवा को सर्कुलेट करता है, जिससे नमी कम जमा होती है। लेकिन पंखे से नमी पूरी तरह खत्म नहीं होती।

………………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *