![]()
पंजाब भाजपा की 18 सितंबर से शुरू होने वाली नशा मुक्त पंजाब यात्रा से पहले पंजाब बीजेपी के एक दल ने डीजीपी गौरव यादव से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने डीजीपी को बताया कि 13 दिन चलने वाली यात्रा पंजाब के हर जिले और विधानसभा क्षेत्र को कवर करेगी।
यात्रा में केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे। ऐसे में भाजपा की यात्रा व रैली में सुरक्षा इंतजाम पूरे किए जाएंगे। प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि हमें मौजूदा सरकार पर अब विश्वास नहीं रह गया है। ऐसे में हम अपनी तरफ से सारे प्रयास कर रहे हैं।
चार जगह से शुरू होगी यात्रा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में डीजीपी पंजाब गौरव यादव से मिला। केवल सिंह ढिल्लों ने मीडिया को बताया कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब की ओर से “भाजपा का नारा, नशा मुक्त सारा” के नारे के तहत चार राज्यव्यापी “नशा मुक्त पंजाब यात्राएं” निकाली जा रही हैं। भाजपा की रैली को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाई जाए। यह यात्रा चार जगह से शुरू होगी। इसमें पहली यात्रा पठानकोट माधोपुर से शुरू होगी। दूसरी यात्रा फतेहगढ़ साहिब, तीसरी फाजिल्का व चौथी तख्त श्री दमदमा साहिब से संपन्न होगी। जो कि 13 दिन चलेगी। यात्राएं जालंधर में संपन्न होगी। यात्राओं में हमारे राष्ट्रीय प्रधान नीतिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। अमित शाह ने उठाया था मुद्दा
पंजाब में अब कुछ ही समय के बाद चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा नशे के खिलाफ स्पेशल मुहिम चलाने की तैयारी में है। कुछ समय पहले जब गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि पंजाब में इस समय नशा जोरों पर है। जब हमारी सरकार आएगी तो हम पंजाब को नशा मुक्त बनाएंगे। उसके बाद अब यह यात्रा प्लान की गई है। यात्रा की खास बात है कि इसमें बीजेपी एकजुट दिखेगी। सारे नेता इनमें शामिल होंगे। इससे पहले चंडीगढ़ में इसको लेकर सरकारी प्लानिंग हो चुकी है।
Source link
नशा मुक्त यात्रा से पहले डीजीपी से मिले भाजपा नेता:पंजाब में 18 सितंबर से शुरू होगा 13 दिन का अभियान , सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया
