Headlines

Nawanshahr Online Business Loss Suicide Case


जहर खाने वाले दोस्त परमजीत सिहं खालसा की मौत हो गई। फाइल फोटो।

पंजाब के नवांशहर में ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपए के घाटे से डिप्रेशन में एक युवक ने सल्फास (जहर) खा लिया। युवक ने अपने दो दोस्तों को जहर खाने की बात बताई, जिसके बाद दोनों दोस्तों ने भी सल्फास की गोलियां निगल लीं। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में

.

वहीं, बाकी दो दोस्तों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ऑनलाइन गेमिंग में हुए नुकसान, कर्ज और तीनों युवकों के जहर खाने के कारणों की असल वजह की जानकारी जुटा रही है।

सरपंच सरदार हरदीप सिंह ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों काफी अच्छे दोस्त थे।

सरपंच सरदार हरदीप सिंह ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों काफी अच्छे दोस्त थे।

ऑनलाइन गेमिंग में घाटा, कर्ज बढ़ने से डिप्रेशन में आया

जानकारी के अनुसार, नवांशहर के गांव गढ़ पुराना निवासी दिलप्रीत (22) लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग कर रहा था। ऑनलाइन गेमिंग में उसे लगातार नुकसान हुआ और उस पर लाखों रुपए का कर्ज हो गया। आर्थिक स्थिति बिगड़ने के कारण वह मानसिक तनाव में था। इसी दौरान उसने सल्फास खा लिया। इसके बाद वह अपने दोस्तों परमजीत (13) और मनिंदर के पास पहुंचा और उन्हें जहर खाने की बात बताई।

दोस्तों ने भी खा लीं जहरीली गोलियां

सरपंच सरदार हरदीप सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह ने बताया की तीनों लड़के एक साथ खेलते और घुमते थे। जिसमें दिलजीत ऑनलाइन गेम खेलता था। इसमें दिलजीत को लाखों का नुकसान हो गया। जिसके बाद परिवार के डर से उसने सल्फास खा लिया।

दिलप्रीत वेंटिलेटर पर, हालत गंभीर

दोस्त दिलप्रीत की बात सुनने के बाद परमजीत और मनिंदर ने भी सल्फास की गोलियां निगल लीं। कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान परमजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि दिलप्रीत की हालत गंभीर है और वो वेंटिलेटर पर है। मनिंदर का इलाज चल रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ऑनलाइन गेमिंग, युवकों पर कर्ज और सल्फास खाने के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि तीनों के पास जहरीली गोलियां कहां से आईं।

———————–

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में सुखना लेक पर फोटोग्राफर का मुंह कुचला,VIDEO:साथी को छुड़ाने के लिए आया था, 8 युवकों ने पत्थर-ईटें मारीं; 3 दांत टूटे

चंडीगढ़ में सुखना लेक पर फोटोग्राफर और उसके साथी की पिटाई कर दी गई। फोटोग्राफर ने बताया कि करीब आठ युवकों ने उसे ईंट-पत्थरों से मारा। ईंट से उसका मुंह कुचल दिया। इससे दो दांत पूरी तरह टूट गए, जबकि तीसरा दांत आधा टूट गया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *