3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

NCERT ने क्लास 11वीं और 12वीं की पॉलिटिकल साइंस की नई किताबे तैयार करने के लिए 20 सदस्यीय टेक्स्टबुक डेवलेपमेंट टीम (TDT) का पुनर्गठन किया है।
नई टीम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी यानी NEP 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम और किताबें तैयार करेगी। प्रो. संदीप शास्त्री को टीम लीडर बनाया गया है। डॉ. वंथांगपुई खोबुंग और डॉ. सुभाष सिंह को-ऑर्डिनेटर होंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 सदस्यीय टीम में कम से कम चार सदस्य RSS या उससे जुड़े संगठनों से जुड़े रहे हैं। इनमें यदुनाथ देशपांडे, डॉ. प्रशांत दिवेकर, प्रो. वंदना मिश्रा और डॉ. रवि रमेशचंद्र शुक्ला शामिल हैं।
कक्षा 11वीं की किताब तैयार करने का लक्ष्य 30 नवंबर 2026 रखा गया है। वहीं, कक्षा 12वीं की किताब 30 जुलाई 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य है।

